Let’s travel together.

अनुबंधित वाहन नदारत: खुले वाहन से जा रहा जिला अस्पताल का बायो मेडिकल वेस्ट

0 283

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह शहर का जिला चिकित्सालय किसी न किसी कारण से लगातार चर्चा में बना रहता है पूर्व में भी यहां की विसंगतियां सामने आती रही है और अब खुले वाहन (ओमनी) से बायो मेडिकल वेस्ट ले जाने का मामला सामने आया है।


जनमानस में जहां एच 3 एन 2 वायरस के फैलने की आशंका और इससे बचने के उपाय चर्चा में है तो वहीं शहर के जिला अस्पताल का मेडिकल वेस्ट, अनुबंधित वाहन के स्थान पर दूसरे और खुले वाहन से ले जाया जा रहा है जिससे संक्रमण फैलने की संभावना और नियम विरुद्ध कार्य को अंजाम देना प्रतीत हो रहा है।

जिला अस्पताल में सोमवार की शाम को वाहन क्रमांक एम पी 20 सी ए 3518 में बायो मेडिकल वेस्ट भरा जा रहा था जबकि इस कार्य के लिए इमरजेंसी ड्यूटी पास अनुबंधित वाहन एम पी 19 बी बी 1307 नही था जिसे इस कार्य के लिए अनुमति प्राप्त है जिसके कागज वाहन चालक द्वारा

दिखाए गए। इस संबंध में बायो मेडिकल वेस्ट इकट्ठा करने वाले सुरेश साहू ने बताया कि वेस्ट को पहले थैलियो में भरते है फिर कंटेनर में रखा जाता है आज अनुबंध वाली गाड़ी नहीं है इसलिए उक्त वाहन में वेस्ट ले जा रहे है। हालांकि जहां वेस्ट रखा हुआ था वहां करीब दो ब्लू और एक एलो कंटेनर और 9 लाल,5 नीले और 5 यलो थैलिया दिखाई दी और ओमनी वाहन के भीतर 3 लाल रंग की थैलियां परिलक्षित हुई।

आश्चर्य यह है कि यहां अपशिष्ट प्रत्थक्करण के नियम तो दीवार पर लिखे हुए नजर आ रहे थे पर अत्यावश्यक सेवा में भी लापरवाही और प्रबंधन की अनभिज्ञता विस्मयकारी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811