Let’s travel together.

नर सेवा ही नारायण सेवा है- सांसद केपी यादव

0 129

 

– मकर संक्रांति के मौके पर सांसद केपी यादव ने बच्चों को बांटे कपड़े

– ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के मकर संक्रांति कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

नर सेवा ही नारायण सेवा है जो लोग जरूरतमंदों की सेवा करते हैं वही सच्ची समाजसेवा है और उसमें भी बच्चों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। यह बात सांसद केपी यादव ने शनिवार को मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित वस्त्र वितरण कार्यक्रम में कही। ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति द्वारा मंगलम परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें दिव्यांग बच्चों के लिए मकर संक्रांति के मौके पर वस्त्र एवं खिलौने वितरण कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में सांसद केपी यादव ने यहां बच्चों को वस्त्र वितरित किए। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, सांसद प्रतिनिधि हेमंत ओझा, राम जी व्यास, मुकेश चौहान, ओमी जैन सहित ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति के संयोजक एसकेएस चौहान नीरज अग्रवाल सचिव कपिल गुप्ता अध्यक्ष श्रीमती रक्षा श्रीवास्तव राजीव श्रीवास्तव सहित समिति के आर के जैन मनीराम रावत ओ पी गुप्ता आर के चौधरी गुंजन जैन गिर्राज शर्मा संतोष सोनी गोपाल रजक वाय के जैन बलराम चंदौरिया प्यारे लाल शाक्य सरोज अग्रवाल प्रिया जैन कु राशि श्रीवास्तव श्री मति चौधरी सदस्यगण और पदाधिकारी और मंगलम संस्था के सचिव राजेंद्र मजेजी, दीपक गोयल सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे। मकर सक्रांति के मौके पर ग्रामीण बैंक समाज समिति हर वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित करती है जिसमें दिव्यांगजन व अनाथ बच्चे को नवीन बस्त्र व् खिलौने आदि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811