Let’s travel together.

अश्लील तस्वीरें क्लिक कीं, 5 साल तक किया रेप और 6 करोड़ हड़पे… पूर्व विधायक की बेटी से हैवानियत

0 84

मुरादाबाद जिले के एक पूर्व विधायक की बेटी ने एक शख्स के खिलाफ धोखा देने और करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है. जिसमें पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 5 साल से आरोपी शख्स युवती के अश्लील फोटो को दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है और उसके साथ शारीरिक शोषण भी कर रहा है. आरोपी कई बार उसके साथ रेप कर चुका है. युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी की नजर उसके पिता की संपत्ति पर भी है. आरोपी अब तक युवती से 6 करोड़ रुपए वसूल चुका है. पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद जिले की रहने वाली पीड़िता के पिता दो बार विधायक रह चुके हैं. पीड़िता के दादा संसद में अधिकारी रह चुके हैं. पीड़िता का कोई भी भाई नहीं है. पीड़ित तीन बहनें हैं. पीड़िता का कोई भी भाई ना होने की वजह से पिता के निधन के बाद पिता की कुल संपत्ति तीनों बहनों को दी गई है. पीड़िता का आरोप है पिता की संपत्ति को हड़पने के लिए आरोपी ने 2019 युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसकी अश्लील तस्वीरें क्लिक कर लीं. बस इसके बाद से आरोपी लगातार युवती को ब्लैकमेल कर रहा था.

6 करोड़ रुपये वसूले

पीड़िता ने बताया कि फोटो डिलीट करने के एवज में आरोपी उससे करीब 6 करोड़ रुपये वसूल चुका है लेकिन इसके बावजूद भी उसने फोटो डिलीट नहीं की. परेशान महिला ने मंगलवार रात थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है. बता दें कि पीड़िता की शादी कानपुर में हुई है, पीड़िता का पति कानपुर का एक बड़ा व्यापारी है. पीड़िता के द्वारा आरोप लगाते हुए चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस के द्वारा पूरे मामले में विवेचना शुरू कर दी गई है. तथ्यों के आधार पर पुलिस के द्वारा कानूनी कार्यवाही की बात कही जा रही है.

एसिड फेंकने की दी धमकी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हाल ही में आरोपी शख्स ने उस पर एसिड अटैक करने की धमकी दी है. पीड़िता ने बताया कि 6 मई को दोपहर एक बजे बहन और ड्राइवर के साथ पीड़िता बैंक गई हुई थी. वहां पर आरोपी सपा नेता अपने बेटे के साथ आ गया. जैसे ही वह बैंक से बाहर निकली तो आरोपी ने चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी. पीड़िता का आरोप है इस दौरान उसके बेटा ड्राइवर के ऊपर रिवॉल्वर ताने खड़ा था. पीड़िता का कहना है जब उसने चिल्लाना शुरू किया तो भीड़ जुड़ गई और भीड़ को देखकर आरोपी तेजाब की धमकी देता हुआ वहां से भाग गया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

निर्जला व्रत रखने वाली बालिका की फुलेरा विसर्जन करते समय नदी में डूबने से दर्दनाक मौत     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811