Let’s travel together.

सिंधिया के गढ़ में विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपाइयों को पढ़ाया एकता का पाठ

0 109

– विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शिवपुरी व गुना आए

– होली मिलन समारोह के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं से की मेल- मुलाकात

– लोकसभा चुनाव के दौरान सिंधिया के गढ़ में एकाएक दौरा चर्चा का विषय बना

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का दौरा कार्यक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान गुना -शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी, कोलारस, बदरवास में भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और इस दौरान कोलारस और बदरवास में होली मिलन समारोह में उन्होंने स्थानीय भाजपाइयों को एकता का पाठ पढ़ाया। होली मिलन समारोह के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता तो मौजूद रहे साथी स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय भाजपा के एक भी पार्षद नहीं थे लेकिन धीरे-धीरे संगठन खड़ा किया गया। संगठन से लोग जुड़ते गए, लोगों ने अपना तन-मन और पूरा जीवन पार्टी के लिए खपा दिया और आज इतना बड़ा संगठन खड़ा हो गया और राज्य ही नहीं केंद्र में भाजपा की सरकार है। यह सब कार्यकर्ताओं के बलिदान और परिश्रम का फल है। अपने दौरे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को एकता का पाठ पढ़ाया। किस तरह से देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तरक्की कर रहा है विश्व स्तर पर भारत किस तरह से ऊंचाइयां छू रहा है। इसके बारे में भी विधानसभा अध्यक्ष ने अपने विचार रखें।

सिंधिया समर्थक नेता भी रहे मौजूद-

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के गुना- शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में दौरे के दौरान भाजपा के मूल कार्यकर्ता तो मौजूद रहे। इसके अलावा सिंधिया समर्थक नेता भी मौजूद रहे। ग्वालियर से ऊर्जा मंत्री और सिंधिया समर्थक प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मौजूद रहे। प्रद्युम्न सिंह तोमर के अलावा सिंधिया कोटे के और भी कई नेता श्री तोमर के साथ इस दौर में नजर आए। कोलारस में सिंधिया समर्थक विधायक महेंद्र सिंह यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी श्री तोमर का स्वागत किया।

गुना में मृतक भाजपा कार्यकर्ताओं को दी श्रद्धांजलि

गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में अपने दौरे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने गुना में बीते दिनों एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुए भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की मौत पर भी शोक जताया।सड़क दुर्घटना में गुना जिले के मंत्री (भाजपा) आनंद रघुवंशी और सरपंच मोहनपुर कमलेश यादव का बीते दिनों दुःखद निधन हो गया था। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने गुना में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोक प्रकट किया। गुना दौरे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने यहां पर स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811