Let’s travel together.

न्याय सबके लिए अभियान के तहत विधिक साक्षरता का शंखनाद

0 158

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

न्याय सबके लिए अभियान के तहत विधिक साक्षरता का शंखनाद हुआ।अध्यक्ष/जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), के मार्गदर्शन में दो प्रमुख विद्यालयों में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
“न्याय सबके लिए” की भावना को चरितार्थ करते हुए यह शिविर रायपुर के सबसे पुराने स्कूल सेन्ट पॉल उच्च. माध्यमिक शाला (बैरन बाजार) और शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय (मठपुरैना) में आयोजित किया गया

न्यायाधीशों का मिला मार्गदर्शन
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ न्यायाधीश विनय कुमार प्रधान, मनोज सिंह ठाकुर एवं दिग्विजय सिंह उपस्थित रहे। न्यायाधीशों ने छात्र-छात्राओं को कानून की बुनियादी जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दी। विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के बीच उनकी उपस्थिति ने न्याय प्रणाली की समावेशी सोच को प्रदर्शित किया।
इन प्रमुख विषयों पर दी गई जानकारी
नालसा डॉन (DAWN) योजना: नशा मुक्ति और पीड़ितों के पुनर्वास हेतु कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
नालसा आशा (ASHA) अभियान: ‘बाल विवाह मुक्त भारत 2025’ के तहत कम उम्र में विवाह के कानूनी व सामाजिक दुष्प्रभावों को समझाया गया।
यातायात सुरक्षा: मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और दुर्घटना मुआवजे के नियमों की विस्तृत व्याख्या की गई।
बाल सुरक्षा (POCSO): बच्चों को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के माध्यम से आत्मरक्षा और पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूक किया गया।
साइबर एवं थान प्रक्रिया: ऑनलाइन ठगी से बचाव और थाने में FIR दर्ज कराने की सही प्रक्रिया समझाई गई।
निःशुल्क विधिक सहायता: समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा और नालसा टोल-फ्री नंबर 15100 के उपयोग के बारे में बताया गया।
इस सफल आयोजन में ‘अधिकार मित्र’ श्रीमती लोमीन साहू एवं श्री सुप्रभात हलदार (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर) का विशेष योगदान रहा। विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्र हित में मील का पत्थर बताया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जाखा और खरबई के बीच पुल के नीचे किसान का शव मिला     |     टीटी नगर कालीबाड़ी में सिंदूर खेला, भोपाल में दिखी बंगाल की सांस्कृतिक झलक     |     अंकिता परिसर में नौ दिवसीय नवरात्रि आराधना का समापन, मां जगदंबा को दी भावपूर्ण विदाई     |     हलाली डैम से नहरों में पानी छोड़ने की तैयारी तेज, 1 नवंबर से विदिशा को मिलेगा पानी     |     भोपाल के चल समारोह के लिए निकलीं आकर्षक झांकियां, बालमपुर की विशालकाय काली माता की प्रतिमा भी होगी शामिल     |     ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम     |     अंबाडी-सेमरा की रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, हनुमान ने जलाई रावण की सोने की लंका     |     दशहरा पर्व पर डॉ. प्रतीक शर्मा का सम्मान, हिंदू उत्सव समिति ने सराहनीय कार्यों के लिए किया सम्मानित     |     अडानी संयंत्र के विस्तार से समोदा-कोडार जलाशयों पर बढ़ सकता है दबाव: अनिता योगेन्द्र शर्मा     |     सांकरा में परंपरानुसार दो दिन तक चला दशहरा महापर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811