Let’s travel together.

सीहोर रेस्टोरेंट में नूडल्स में निकले थे कीड़े-मकोड़े शिकायत पर जांच करने पहुंचा खाद्य विभाग का दल लिए सैंपल

0 651

अनुराग शर्मा सीहोर

सीहोर के गल्ला मंडी स्थित सागर रेस्टोरेंट पर आज एक अलग ही नजारा देखने को मिला जहां इस रेस्टोरेंट पर जब खाद्य अधिकारियों की टीम पहुंची तो दुकानदार के साथ ही ग्राहकों में भी हड़कंप मच गया

आपको बता दें कि सीहोर जिले में ऐसे ही कई दुकानें कुकुरमुक्ते की तरह फैल गई है जिनके पास न फूड लाइसेंस है ना ही साफ सफाई धड़ले से पूरे शहर में इस तरह की दुकान चल रही है जो लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है ऐसा ही एक मामला कुछ दिनों पहले एक ग्राहक अपने बच्चों के साथ इस सागर रेस्टोरेंट पर नूडल्स अपने बच्चों को खिलाने के लिए गया था जब दुकानदार ने बच्चों को नूडल्स बनाकर दिए तो बच्चे बड़े ही चाओ से इन्हें खाने लगे लेकिन बच्चों की नजर जब इन नूडल्स पर पड़ी तो बच्चों ने देखा कि इस नूडल्स में कीड़े और मकोड़े पड़े हुए हैं जो की पूरी जली अवस्था में थे।

इसकी शिकायत जब उन्होंने उनके पिता से की तो पिता ने भी पूरे मामले की वीडियो दुकानदार के सामने अपने मोबाइल में कैद की साथ ही दुकानदार से पूछा कि आप अपनी दुकान पर साफ सफाई नहीं रखते हैं क्या तो दुकानदार का जवाब था कि यह लाइट के कीड़े हैं जो की गलती से गिर गए होंगे.और उस दुकानदार ने अपना पढ़ला झाड़ लिया साथ ही ग्राहक के साथ बदतमीजी भी करने लगा इस पूरे मामले में बच्चों द्वारा खा गए नूडल्स के कारण बच्चों को उल्टियां भी हुई इस कारण ग्राहक द्वारा खाद्य विभाग में लिखित शिकायत की गई शिकायत के बाद खाद्य विभाग नींद से जागा और सीहोर के मंडी स्थित सागर रेस्टोरेंट पर जांच करने पहुंचा जहां जांच में अधिकारियों ने पाया की दुकान के अंदर बहुत ही गंदगी थी साफ सफाई की बिल्कुल व्यवस्था नहीं थी साथ ही उन्होंने नूडल्स को बनवाकर सैंपल के तौर पर अपने साथ लेकर गए अब देखने वाली बात रहेगी की इस दुकान पर कार्रवाई होती है या लीपा-पोती कर लोगों के जीवन से इसी तरह खिलवाड़ किया जाएगा.

इस पूरे मामले पर जब खाद्य अधिकारी सामने चर्चा की तो उन्होंने बताया कि हमें शिकायत प्राप्त हुई थी कि इस दुकान के नूडल्स में खराबी आई गई थी तो हमारे द्वारा नूडल्स के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं जांच के उपरांत नूडल्स में कोई भी खराबी पाई जाती है तो दुकान संचालक पर कार्रवाई की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811