Let’s travel together.

आज होगा संकल्प यात्रा का भव्य आयोजन,बड़ी संख्या मे शामिल होंगे सनातन धर्म प्रेमी

0 149

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिया आमंत्रण पत्र

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

सनातन जन कल्याण संघ के तत्वावधान में संकल्प यात्रा एवं धार्मिक अनुष्ठानों का दो दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 31 अगस्त 2025, रविवार को श्री सिद्ध पीठ सप्तमुखी हनुमान जी मंदिर, बैरागढ़ भोपाल से श्री महाकाली ज्योति मंदिर, मांवलीय नगर (पत्रकार भवन के पास) तक पैदल यात्रा के रूप में होगा। प्रातः 10 बजे यात्रा का शुभारंभ विशेष स्वागत एवं पुष्पवर्षा के बीच किया जाएगा, जिसके समापन पर जब्जान व प्रसाद वितरण होगा।

इसके पश्चात् 1 सितम्बर 2025, सोमवार को श्री महाकाली ज्योति मंदिर प्रांगण में प्रातःकालीन अनुष्ठान संपन्न होंगे। इस अवसर पर 5 कुण्डीय हवन, ध्वज पूजन, संकल्प समारोह, श्रवण रामायण संकल्प, भजन संध्या एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में विशेष अतिथियों का स्वागत, सत्संग तथा प्रसाद-भोजन का भी आयोजन रहेगा।

कार्यक्रम को लेकर भक्तों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि इस संकल्प यात्रा का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार एवं सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को और मजबूत करना है।

नगरभर में इस आयोजन को लेकर धार्मिक माहौल बन गया है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811