Let’s travel together.

उमा भारती ने की मुख्यमंत्री शिवराज की तारीफ,कही यह बात

0 211

खरगोन दंगों के बाद शिवराज की तारीफ

भोपाल । मध्यप्रदेश के खरगोन में हुए दंगों के बाद अब उसपर राजनीति भी होने लगी है. एक तरफ प्रशासन दंगाइयों के घर को निशाना बना रही है, वहीं कांग्रेस हड़बड़ी में हुई कार्रवाई को निशाना बनाते हुए जांच की मांग कर रही है. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा की है और उन्होंने राज्य सरकार की कार्रवाई को प्रशंसनीय और अभिनंदनीय बताया है।

उमा बोलीं कार्रवाई प्रशंसनीय

उमा भारती ने ट्वीट किया ‘खरगोन में रामनवमीं के दिन भगवान राम के जुलूस पर हिंसक हमला करने वाले अपराधियों पर राज्य सरकार की कार्रवाई प्रशंसनीय एवं अभिनंदनीय है. बता दें खरगोन में हुए दंगों के बाद प्रशासन सख्त है. लगातार वहां दंगाइयों के घर गिराए जा रहे हैं. इसे लेकर दो तरह की प्रतिक्रिया भी आ रही है. कुछ लोग इसे तुरत कार्रवाई तो कुछ लोग इसे हड़बड़ी में की गई कार्रवाई बता रहे हैं
कर्फ्यू के दौरान भी हुई घटना: खरगोन में रविवार रात में ही 3 दिन तक कर्फ्यू लगा दिया गया है. रामनवमी पर शुरू हुए उपद्रव की आग सोमवार रात नदी पार पहुंच गई. हालांकि, सोमवार को दिनभर शांति रही, लेकिन रात करीब 11 बजे कुंदा नदी के दूसरी ओर रहीमपुरा इलाके में पथराव की घटना हुई. उपद्रवियों ने खंडवा रोड पर दो बसों में आग लगा दी. यह घटना कर्फ्यू के दौरान हुई।

विवादों में फंसे दिग्विजय

अक्सर विवादों में रहने वाले दिग्विजय सिंह भी खरगोन को लेकर नए विवाद में फंस गए हैं. उन्होंने बिहार की एक तस्वीर ट्वीट कर उसे खरगोन का बता दिया. हालांकि ट्रोल हुए तो ट्वीट ही डिलीट कर दिया. इसके बाद भी राज्य सरकार उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के रास्ते तलाश रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे दंगे भड़काने की साजिश बताया और नरोत्तम मिश्रा बोले कि कार्रवाई के लिए विशेषज्ञों से राय ले रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करो योग, रहो निरोग: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  राज्यपाल एवं विधायकों की उपस्थिति में गरिमामय योग अभ्यास कार्यक्रम संपन्न     |     मानस भवन में प्राकृतिक खेती पर मंथन, 2.96 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई 23वीं किस्त     |     राशन चाहिए तो कराना होगा ई-केवाईसी, बिना सत्यापन बंद हो सकता है अनाज वितरण     |     आज  21 जून को दीवानगंज कर्क रेखा पर दिखेगा अनोखा नजारा, दोपहर 12 बजे गायब होगी परछाई, सैलानियों की उमड़ेगी भीड़     |     दीवानगंज स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, 3 घंटे तक पटरी पर पड़ा रहा शव     |     दिव्य चिंतन::जब सामूहिक हत्याकांड के आरोपी स्वीकार्य हैं, तो सवाल उठाने वाले का बलिदान अस्वीकार्य क्यों ? -हरीश मिश्र      |     चढ़ावा चोरी: आस्था को बचाने ‘डिजीटल अर्पणम्’ अपनाएं !- अजय बोकिल      |     सजग पत्रकार राजकुमार केसवानी जी पर लिखे मोनोग्राफ का विमोचन     |     पशुपति नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विंध्य के सपूत स्व. यमुना प्रसाद शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811