Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विंध्य के सपूत स्व. यमुना प्रसाद शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

0 32

 रीवा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विन्ध्य के सपूत पूर्व सांसद स्वर्गीय यमुना प्रसाद शास्त्री को उनकी 29वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्व. शास्त्री जी ने जीवनभर रीवा के विकास और गरीब तथा किसान के हित के लिए संघर्ष किया। उनका आदर्श व्यक्तित्व उच्च विचार और जनहित के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करने की लगन हम सबको आज भी प्रेरणा देती है। श्री शास्त्री ने संसद में हमेशा विन्ध्य के विकास की आवाज बुलंद की। उनके समय ही बाणसागर बांध की नीव रखी गई।

कार्यक्रम का आयोजन यमुना प्रसाद शास्त्री नेत्रहीन एवं विकलांग महाविद्यालय रीवा में किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने स्व. यमुना प्रसाद शास्त्री जी के प्रेरणादायी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित काव्य संग्रह ‘यमुन प्रवाह’ का अनावरण किया इसके लेखक: श्री रामनरेश तिवारी “निष्ठुर” हैं। कार्यक्रम में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पांडेय सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811