Let’s travel together.

पत्रकारिता के पाठयक्रम भी शुरू करेगा साँची विश्वविद्यालय

0 93

कॉर्पोरेट कर्मचारियों को ट्रेनिंग देगा सांची विश्वविद्यालय

-कंप्यूटर साइंस, पत्रकारिता के पाठयक्रम भी शुरू करेगा विवि

-समसामयिक विषयों पर दी जाएगी स्किल ट्रेनिंग

– अकादमिक परिषद की बैठक में दी गई कई नए कोर्सेस को मंज़ूरी

– प्राचीन ग्रंथों के हिंदी व अंग्रेज़ी अनुवाद का केंद्र भी होगा विकसित

साँची/रायसेन। सांची विश्वविद्यालय अब भारत और विश्व के कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग देगा। भारतीय दर्शन के विभिन्न आयामों को कॉरपोरेट सेक्टर में स्ट्रैस मैनेजमेंट और बेहतर तथा रचनात्मक कार्यक्षमता पैदा करने के लिए जरूरी क्षमता विकसित करने में उपयोग किया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालय में बाकायदा दो नए विभाग भी सृजित किए गए हैं। कॉरपोरेट ट्रेनिंग विभाग तथा रणनीति व नीति निर्माण विभाग। इन विभागों के अंतर्गत सम-सामयिक विषयों पर कार्यक्रम एवं स्किल ट्रेंनिंग दी जाएगी। साथ ही बौद्ध पूजा पद्धति, साधना एवं संस्कारों को सिखाने के लिए भी 3 माह का सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरु किया जाएगा।

बौद्ध एवं भारतीय दर्शन को समर्पित सांची विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद ने कंप्यूटर साइंस, जनसंचार एवं पत्रकारिता के पाठ्यक्रम भी शुरू करने की मंजूरी दी। सामरिक अध्ययन केंद्र के तहत सांची विश्वविद्यालय कंप्यूटर साइंस, सोशियोलॉजी, राजनीति विज्ञान तथा पीस रिसर्च स्टडीज़ विभागों की भी स्थापना करने जा रहा है।

इनके पाठ्यक्रमों के अलावा सनातन धर्म एवं भारतीय समाज के रीति रिवाजों एवं मान्यताओं से जुड़े शोध एवं उनके वैज्ञानिक आधार पर कार्य करने के मकसद से विश्वविद्यालय द्वारा Centre for Intangible Societies & Traditions (अमूर्त समाज एवं मान्यताओं) के अध्ययन हेतु अलग से एक केंद्र बनाए जाने पर भी सहमति बनी है।

विद्या परिषद द्वारा सांची विश्वविद्यालय में प्राचीन ग्रंथों के हिंदी एवं अंग्रेज़ी भाषा में अनुवाद किए जाने के उद्देश्य से भी एक केंद्र खोले जाने की अनुमति प्रदान की है। वर्तमान दौर में प्राचीन ज्ञान के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए यह भारत शोध संस्थान के समन्वय में किया जाएगा।

सांची विश्वविद्यालय अगले सत्र से वास्तुशास्त्र एवं वैदिक दर्शन एवं विज्ञान विभाग भी स्थापित किया जाएगा। साथ ही बौद्ध चिकित्सा पद्धति एवं ज्योतिष विभाग की भी स्थापना को भी विद्या परिषद की मंज़ूरी मिल गई है। इसी के तहत पुस्‍तकालय विभाग की भी स्‍थापना की जानी है।

तुलनात्मक धर्म स्कूल के अंतर्गत इंडोलॉजी एवं भाषा विज्ञान विभाग की भी स्थापना की जाएगी। भाषा साहित्य एवं कला स्कूल के अंतर्गत विदेशी भाषा विभाग में पाली प्राकृत, सिंघली, जापानी, तिब्बती एवं जर्मन भाषाओं के पाठ्यक्रम सांची विश्वविद्यालय अगले सत्र से प्रारंभ करेगा।

भारतीय कला केंद्र के तहत भारतीय क्लासिकल डांस, गायन तथा विरासत मैनेजमेंट के पाठ्यक्रम, एशियाई कला केंद्र के तहत मेनुस्क्रिप्टोलॉजी, आर्कियोलॉजी तथा एशियाई ड्रामा के पाठ्यक्रम भी सांची विश्वविद्यालय में प्रारंभ किए जाएंगे।

अकादमिक परिषद की बैठक में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विभाग के प्रो. के. जी सुरेश, गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. अतनु महापात्रा, दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो. कुमुद शर्मा, सांची वि.वि की कुलपति डॉ. नीरजा गुप्ता, कुलसचिव प्रो. अल्केश चतुर्वेदी, सह प्राध्यापक डॉ. नवीन मेहता व सहायक प्राध्यापक डॉ. सुष्मिता नंदी सम्मिलित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     रिटायर आर्मी ऑफिसर के साथ 5.50 लाख का फ्रॉड होने से बचा, आईपीओ में ज्यादा रिटर्न दिलाने के नाम पर फंसाया     |     ट्रक हादसे में तीन लोगों की जान बचाने में आईटीबीपी के जवान बने देवदूत     |     असिस्टेंट प्रोफ़ेसर भर्ती::परीक्षा के नंबर नहीं बताए,सीधे इंटरव्यू की मेरिट लिस्ट दे दी     |     साइकिल मैराथन के साथ होगा बुंदेली दमोह महोत्सव का आगाज     |     नहीं सुधर पा रहा ऐतिहासिक स्थल पर बिजली का ढर्रा,जलकर गिर रही केबल     |     राज्यमंत्री, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व किया आभार व्यक्त     |     मध्यप्रदेश में प्रारंभिक बाल शिक्षा पर विशेषज्ञों ने किये विचार व्यक्त     |     गेहूँ खरीदी के लिये 20 जनवरी  से किसानों का पंजीयन प्रारंभ     |     घने कोहरे के बीच बालमपुर घाटी पर चार ट्रक हुए खराब ,चारों बीच रोड पर खड़े रहे     |     क्षेत्र में पड़ रही है जोरदार ठंड, जीवन हुआ अस्त-व्यस्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811