डॉ. मनीष बिल्लोरे को दी शुभकामनाएं
सी के पारे
भोपाल। सागर ग्रुप के सागर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सिस्टेक) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों के लिए मेकेट्रॉनिक्स एवं ऑटोमेटिक टेक्नोलॉजी विषय पर चार दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में एसएसबी प्रशिक्षण अकादमी के कमांडेंट राजीव भट्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सिस्टेक के प्रिंसिपल डॉ. मनीष बिल्लोरे ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्यों की भी सक्रिय सहभागिता रही। कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान, मेकेट्रॉनिक्स तथा ऑटोमेशन से संबंधित नवीन जानकारियों से अवगत कराना रहा।
डॉ. मनीष बिल्लोरे की इस उपलब्धि और सफल आयोजन पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज एवं कोलार इकाई, भोपाल द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। समाजजनों ने इसे गौरव का विषय बताते हुए डॉ. बिल्लोरे के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना की।