भोपाल। मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का एकादश सत्र सोमवार, दिनांक 20 जुलाई, 2026 से आरंभ होकर शुक्रवार,24 जुलाई, 2026 तक चलेगा । माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा अनुमोदित तदाशय की अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कर दी गई है ।
इस 5 दिवसीय सत्र में महत्वपूर्ण शासकीय कार्य संपादित किए जायेंगे। इस हेतु विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 24 जून, 2026 तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 9 जुलाई,2026 तक प्राप्त की जावेंगी। जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267 – क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में 14 जुलाई ,2026 से कार्यालय में पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 तक प्राप्त की जावेंगी।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का यह एकादश सत्र होगा।