रायसेन।अगर आप आनंदित हैं तो आत्महत्या कर ही नहीं सकते आनंद विभाग रायसेन द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज रायसेन में विश्व आत्महत्या निषेध दिवस मनाया गया जिसमें राज्य आनंद संस्थान की जिला संपर्क प्रमुख श्रीमती वर्णा श्रीवास्तव ने पॉलिटेक्निक कॉलेज सीएम राइस पाटन देव विद्यालय एवं स्वामी विवेकानंद विद्यालय के छात्र-छात्राओं के समक्ष अपने विचार साझा किए उन्होंने बताया कि हमारी 50% खुशी अनुवांशिक है 10% वातावरण पर निर्भर करती है बची हुई 40% खुशी हमारे स्वयं के हाथों में है। अल्पविराम हमें किसी 40% पर काम करने की प्रेरणा प्रदान करता है हम अल्पविराम लेंगे और आनंदित रहेंगे तो कभी भी आत्महत्या जैसे दुष्ट कृत्य नहीं कर सकते।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री योगेंद्र राठौर मनोचिकित्सक डॉक्टर विवेक यादव, डॉ निधि सिंह चौहान एवं आनंदित साथी तारीख पाशा ने भी सभी बच्चों को आत्महत्या के कारण और उनके लक्षण और निवारण से अवगत कराया!