भोपाल।सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दिनांक 04-05 मार्च, 2024 को राजभाषा वार्षिक सम्मेलनों की श्रंखला में 14वां अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन आयोजित किया गया है.
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शीर्ष कार्यपालकों सहित पूरे देश में पदस्थापित राजभाषा अधिकारीगण इस सम्मेलन में सहभागिता करेंगें. इसके अलावा भोपाल स्थित केन्द्र सरकार, उपक्रम, बीमा एवं बैंकों में पदस्थ राजभाषा अधिकारी एवं राजभाषा कार्य से जुड़े कार्मिकों को आमंत्रित किया गया है.
सम्मेलन में भोपाल नगर के प्रबुद्ध विद्वानों द्वारा राजभाषा कार्यान्वयन में चुनौतियां, कंठस्थ अनुवाद टूल एवं डिजिटल हिन्दी/राजभाषा में ए.आई. का प्रयोग जैसे सामयिक विषयों पर सत्र संचालित किए जाएंगें.