Let’s travel together.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग निन्दनीय

0 167

अनूपपुर ।बिहार मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लिये गाली और अभद्र भाषा के प्रयोग को अति निन्दनीय बतलाते हुए जिले के पूर्व भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा है कि सिर्फ नाम के आगे गाँधी जोड़ लेने से कोई गाँधी नहीं हो जाता। नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गाँधी जिस भाषा और जिस भाव भंगिमा का प्रयोग राजनीति मे कर रहे है, वह केवल भारत मे ही संभव है। तू – तडाक , चौकीदार चोर है से लेकर इलेक्शन कमीशन, भारतीय जनता पार्टी चोर है से होकर अब उनकी राजनीति उनके मंच से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लिये गाली – गलौच तक जा गिरी है। उनकी इण्डी गुट की एक महिला नेत्री ने देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह की गर्दन काट कर टेबल मे रखने की मंशा जता रही हैं ।
सत्ता विछोह सोनिया परिवार के लिये फ्रस्टेशन से होता हुआ देश की संवैधानिक संस्थाओं के विरोध और सब इस स्तर तक जा पहुंचा है कि वो देश की आर्थिक प्रगति को मरा बतलाने लगे।
बिहार जहां कांग्रेस की जमीन खिसक चुकी है , उसके तथाकथित वोट अधिकार यात्रा में जिस तरह से कांग्रेस-RJD के मंच से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दिवंगत पूज्य माता जी को गाली दी गई, वह घोर निंदनीय और भर्त्सनीय है।
अभद्रता की सारी सीमा लांघ चुके जमानत पर बाहर घूम रहे दोनो नेताओ ने बिहार की धरती पर बिहार की संस्कृति का तिरस्कार किया है।
कांग्रेस-RJD ने ऐसा करके बिहार की सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को भी बदनाम किया है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को अविलंब इस कुकृत्य के लिए अविलंब माफी मांगनी चाहिए।
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित इंडी ठगबंधन के नेताओं को ये हजम नहीं हो रहा है कि एक गरीब मां का बेटा देश के प्रधानमंत्री पद पर कैसे आसीन है। बिहार की जनता इस तरह के कुकृत्य को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।
राहुल के लिये इतना ही कह सकते हैं कि एक वो सच्चे गांधी थे ,जिन्हें दुनिया महात्मा के रुप मे पूजती है। दूसरे ये हैं ,जिनकी भाषा, विचारधारा, कार्यशैली और हरकतें उन्हे गाँधी के आसपास तक नही साबित कर रही हैं।
मैं भारत के नागरिक के रुप मे भाषाई गिरावट, प्रधानमंत्री के लिये गाली – गलौच और अमित शाह के लिये हिंसक धमकी का विरोध करते हुए कड़ी निंदा करता हूँ ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811