Let’s travel together.

पोहरी में भाजपा का मना स्थापना दिवस

0 502

मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष रहे मौजूद

-भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रयगान हुआ

– पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना

शिवपुरी/पोहरी से रंजीत गुप्ता

पोहरी के जयस्तंभ चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रयगान गाया गया। इस दौरान पार्टी के संस्थापक सदस्यों के चित्रों पर माल्यापर्ण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती ने कहा कि पार्टी के संस्थापक सदस्यों को याद किया इस मौके श्री भारती ने कहा कि पार्टी ने आज जो स्थान हासिल किया है वह हर कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। राष्ट्रीयता की सोच व देश के आम नागरिक की भलाई पार्टी की नीति है। इस मौके पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को एलईडी पर वर्चुअली सुना। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमनी ने की। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दिनेश जाटव ने किया एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री शिवम वर्मा नानौरा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. मोहन उपाध्याय डॉ. हरीशंकर धाकड, विनोद जैन, बल्लू श्रीवास्तव, कुलदीप शर्मा, रेखा बंसल, राजकुमारी धाकड, कुसुम लखन व सारिका योगी, बृजेन्द्र धाकड, बृजेश धाकड़, भरत राजे, मोहन रजक, हेमन्त बंसल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जहरीली शराब से मौतों के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आबकारी अधिकारी निलंबित     |     इंडियन चौराहे पर जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, जमकर चले लाठी-डंडे     |     बाड़ी में फोरलेन निर्माण बना जानलेवा, बेकाबू डम्फर ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर मौत     |     रसूख के दम पर सड़क पर अतिक्रमण, संकरा रास्ता बना हादसों का खतरा     |     सागर में जहरीली शराब का कहर: रात में जाम, सुबह मौतों का मातम,11 जिंदगी खत्म, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती चार गांवों में पसरा सन्नाटा     |     एक ही जगह पर मरीजों को मिलेंगी सभी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं     |     अंबेडकर सेतु के 4.69 करोड़ के मेंटेनेंस टेंडर पर हाईकोर्ट की रोक       |     सत्ती टोला स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस     |     दीवानगंज सहित 40 गांवों में गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, आधी रात को जन्मे कन्हैया     |     शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यार्थियों का सम्मान, उपलब्धियों पर मिला सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811