Let’s travel together.

सियरमऊ के हनुमान मंदिर से खैर माता मंदिर तक निकाली चुनरी यात्रा

0 525

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु मां की उपासना करने में जुटे हुए हैं इसके लिए जहां रोजाना हजारों श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए सुबह से ही मंदिरों पर पहुंचने लगते हैं इसी को लेकर बुधवार को ग्राम सियरमऊ में नवरात्रि के पावन पर्व पर खैर माता को 651 फिट की चुनरी साईराम समिति एवं समस्त ग्रामवसियों के तत्वाधान में सातवी बार क्षेत्र के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर बसन स्टेंण्ड से भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई लगभग 4 किमी दूरी तय करने में 3 घंटे से अधिक समय लग गया।इसमें सैकड़ों श्रद्धालु तपती सड़क पर नंगे पांव यात्रा में शामिल हुए।

वे माता रानी के जयकारे लगाते हुए हाथों में चुनरी लिए चल रहे थे।। सांईराम समिति एवं समस्त ग्रामवसियों के बैनर तले बुधवार को प्रात: हनुमान मंदिर बस स्टेंण्ड में चुनरी की पूजा अर्चना के बाद चुनरी यात्रा प्रारंभ की गई जिसका हनुमान मंदिर बस स्टेंण्ड से खेडा माता मंदिर पहुंचने तक कई स्थानों पर ग्रामवासियों स्वागत किया गया। वही महिलाओं ने चुनरी की आरती पूजन की गई। महिलाओं ने अपने अपने घरों के सामने कलश सजाए,रंगोली बनाई और पुष्प माता की चुनरी पर अर्पित किये। यात्रा का ग्राम में जगह जगह स्वागत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811