Let’s travel together.

भारतीय जनता पार्टी बलिदानों और त्याग से बना वैचारिक दल है- जिलाध्यक्ष श्री जय प्रकाश किरार

0 556

-आज का दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन, 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी, श्री रामपाल सिंह

-हमें गर्व है कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जो बलिदानों के आधार पर खड़ी हुई है, स्वास्थ्य मंत्री श्री चौधरी

42वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

रायसेन/ हमारी यात्रा जनसंघ से शुरू हुई है। भारतीय जनता पार्टी बलिदानों और त्याग से बना वैचारिक दल है। आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में हम पहचाने जाते हैं। देश में अनेक दल हैं, उनसे अलग भाजपा की पहचान है। आज भाजपा राष्ट्रवाद, भारतीय संस्कृति और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय कही जाती है। आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है। हमें ध्यान रखना है कि हम सिर्फ राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं हैं, बल्कि हम देश बनाने निकले हैं। हमें भाजपा जैसी पार्टी का कार्यकर्ता होने पर गर्व है।


यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार ने बुधवार को भाजपा कार्यालय रायसेन में पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। संबोधन से पहले जिलाध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के साथ ध्वजारोहण किया।


समारोह के पूर्व प्रातः भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय में भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। इसके तत्पश्चात पार्टी कार्यालय से शोभायात्रा निकाली। कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यालय के प्रमुख मार्गो से पार्टी का ध्वज लेकर निकले। कार्यकर्ता भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के उद्घोष के नारे लगाते निकले। शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई वापिस भाजपा कार्यालय पहुंची। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री रामपाल सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार, युवा नेता श्री मुदित शेजवार कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके तत्पश्चात पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा का अभिभाषण सुना।


इस मौके पर सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि आज ही के दिन 6 अपै्रल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी, इससे पहले जनसंघ के रूप में हम काम करते थे । डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो संकल्प लिया था, उसे अटल जी और आडवाणी जी ने आगे बढ़ाया। हमारे पूर्वज नेताओं ने जो संकल्प लिया था, उसे सिद्धी की ओर ले जाने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। आज भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल जी की अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचार को गांव, गरीब और हर वर्ग तक ले जाने का काम कर रही है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि हमें गर्व है कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जो बलिदानों के आधार पर खड़ी हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय जो संकल्प लिये थे, उसे न सिर्फ पूरे किये बल्कि जनआकांक्षाओं के अनुरूप हम लगातार विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमारे नेता डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने धारा-370 हटाने का संकल्प लेते हुए कश्मीर के लिए अपना बलिदान दिया था। उनके उस संकल्प को पूरा करने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कश्मीर से धारा-370 हटाकर किया है।
श्री मुदित शेजवार ने कहा कि 70 सालों तक कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने गरीबों के जीवन बदलने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता भारतमाता को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए हमारी जो गौरवशाली यात्रा आगे बढ़ रही है, उसमें सहभागी बनेगा।
इस अवसर पर भाजपा महामंत्री रामकुमार साहू, बलराम मालवीय, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मंजू कुशवाहा, कार्यमंत्री बृजेश चतुर्वेदी, नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

न्यूज सोर्स-हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चिखली टर्निंग से नाले में फिर गिरी कार 11 घायल     |     कंपनी में घेराबंदी कर 8 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, विदिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     अक्षय तृतीया पर दीवानगंज हाट बाजार में उमड़ी भीड़, बर्तनों-कपड़ों की जमकर हुई बिक्री     |     60 किसान पहुंचे कृषि मंत्री के पास, 80 साल से काबिज जमीन पर अब तक नहीं मिला अधिकार     |     उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा     |     डॉज बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन 18 मई से      |     गूंजा आत्मरक्षा का संदेश, कराते मास्टर ट्रेनिंग में छात्रों ने सीखे सुरक्षा के गुर     |     मंडीदीप नगर पालिका ने सफाई कर्मियों की मांगों पर लिया बड़ा निर्णय, हड़ताल समाप्त      |     अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने निगरानी दल और कार्यकर्ता तैयार     |     अक्षय तृतीया पर हुआ था भगवान ऋषभदेव को इक्षु रस का प्रथम आहार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811