Let’s travel together.

सांची नगर पंचायत वार्ड 2 उपचुनाव: भाजपा ने स्व. राजकुमार पाल के पुत्र हितेश पाल को अधिकृत प्रत्याशी  बनाया

0 132

रायसेन। जिले की सांची नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद पद के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने स्वर्गीय राजकुमार पाल के पुत्र हितेश पाल को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। स्वर्गीय राजकुमार पाल के निधन से रिक्त हुए इस पद के लिए भाजपा ने पारिवारिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सहानुभूति स्वरूप हितेश पाल को प्रत्याशी के रूप में चुनने का निर्णय लिया।

इस महत्वपूर्ण निर्णय को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा के नेतृत्व में एक 5 सदस्यीय चयन समिति गठित की गई, जिसमें जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, दातार सिंह मीणा, जिला मंत्री वीर सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष डॉ. मनमोहन चौकसे, और संतोष शर्मा शामिल थे। समिति ने सांची के वार्ड 2 के मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों, और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा के बाद हितेश पाल के नाम की सिफारिश की, जिसे बाद में जिला कोर कमेटी द्वारा मंजूरी दी गई।
हितेश पाल को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पार्टी में उत्साह की लहर दौड़ गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हितेश पाल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका चयन एक सर्वसम्मत निर्णय है, जो न केवल पार्टी के प्रति उनकी वफादारी को दर्शाता है, बल्कि स्वर्गीय राजकुमार पाल के परिवार के प्रति पार्टी की संवेदनशीलता और सम्मान को भी प्रकट करता है।
पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने भी हितेश पाल के प्रति अपना समर्थन जताते हुए उन्हें चुनाव में विजयी बनाने का संकल्प लिया है।

न्यूज़ सोर्स हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले नगर पालिका के खिलाफ उतरे कई पार्षद, किया धरना प्रदर्शन       |     सड़क चौड़ीकरण में तकनीकी खामियों से पहली बारिश में खुली पोल, कई मार्ग हुए जलमग्न     |     गढ़ी ग्राम पंचायत में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811