Let’s travel together.

जलाभिषेक अभियान अंतर्गत गांव में रैली निकालकर जल संरक्षण का दिया संदेश

0 613

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

जलाभिषेक अभियान अंतर्गत सांची जनपद के ग्राम पंचायत ढकना-चपना में प्रधान हरिबाई राजपूत, सचिव मुकेश कुमार, सह सचिव सुनील चिडार, स्वच्छताग्राही कमलेश जैन, शिक्षक सरीता गुप्ता के मार्गदर्शन में वर्षा के जल का संरक्षण करने हेतु बुधवार को ग्राम ढकना में छात्र छात्राओं सहित ग्रामीणों ने रैली निकालकर यह संदेश दिया कि बारिश का पानी जो नालियों के माध्यम से बह जाता है उसको रोककर भूजल स्तर बढ़ाने के प्रयास एवं वर्षा जल का संरक्षण अधिक से अधिक किया जाए और गांव के लोगों को स्वदेसी तकनीक के माध्यम से भी अधिक से अधिक पानी को बचाना चाहिए। जिससे गर्मी के मौसम में वाटर लेवल पर्याप्त बना रहे। और पीने का पानी सुलभता से मिल सके।

यदि हम पानी का संरक्षण नही करेंगे तो वह दिन दूर नही जिस दिन हम ओर हमारी आने वाली पीढ़ियां पानी के लिए तरस जाएंगी। इसलिए जल का महत्व समझें और पानी का संरक्षण करें। मनरेगा योजना से अपने खेत में खेत तालाबों का अधिक से अधिक निर्माण कराएं। ग्राम ढकना में चेक डेम का निर्माण के साथ साथ पुराने कुंओं का भी जन सहयोग से साफ सफाई कराकर पुनः उपयोग करने के लिए प्रयास किए जा रहे है। स्वच्छ भारत ,मनरेगा योजना से पात्र हितग्राही शासन की मदद से अपने अपने घरों में अधिक से अधिक सोखता गड्डा एवं किचन गार्डन का भी निर्माण कराए जा रहे हैं। जिससे घर से निकलने वाला पानी जमीन के अंदर चला जाए। रैली में बच्चों द्वारा पानी है जीवन की आस, इसे बचाने का करो प्रयास। जल संरक्षण हो हम सबका नारा, ताकि संतुलित रहे पर्यावरण हमारा। जल को न करो बेकार, जल बिना मच जायेगा हा हा कार। हर व्यक्ति ने ठाना है ,जल को अब बचाना है। आदि नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811