Let’s travel together.

‘रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव’ पर सीएम साय का बड़ा ऐलान, मानस मंडलियों को देंगे करोड़ों की राशि

0 128

रायपुर। भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत रामायण मानस मंडली को दिए जाने वाले प्रोत्साहन राशि संबंधित जिला कलेक्टर को आबंटन जारी किया गया है। राज्य में चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत 6208 मंडलियों के लिए 3 करोड़ 10 लाख 40 हजार रुपए का आवंटन जारी किया गया है, जिसमें प्रत्येक मानस मंडलियों को 5000 रुपए की राशि के मान से मानदेय का भुगतान किया जाएगा। सीएम विष्णु देव साय के निर्देश पर अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को आयोजित ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव’ राज्य भर में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जिला एवं विकासखण्ड स्तर के पंजीकृत मानस मंडलियों के माध्यम से मानस गायन के लिए राशि जारी की गई है।

जारी आवंटन में से रायपुर जिले के 257 मंडली को 12 लाख 85 हजार रुपए, बलौदाबाजार-भाटापारा केे 248 मंडली को 12 लाख 40 हजार रुपए, गरियाबंद के 390 मंडली को 19 लाख 50 हजार रुपए, महासमुन्द के 140 मंडली को 7 लाख का आवंटन जारी किया गया है। इसी प्रकार धमतरी के 309 मंडली को 15 लाख 45 हजार रुपए, दुर्ग के 236 मंडली को 11 लाख 80 हजार रुपए, बालोद के 183 मंडली को 9 लाख 15 हजार, बेमेतरा के 310 मंडली को 15 लाख 50 हजार रुपए, राजनांदगांव के 379 मंडली को 18 लाख 95 हजार रुपए, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के 116 मंडली को 5 लाख 80 हजार रुपए का आवंटन भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जारी किया गया है।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के 73 पंजीकृत रामायण मानस मंडलियों को 3 लाख 65 हजार रुपए, कबीरधाम के 109 मंडली को 5 लाख 45 हजार रुपए भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जारी किया गया है। बस्तर के 21 मंडली को 01 लाख 5 हजार रुपए, कोण्डागांव के 45 मंडली को 2 लाख 25 हजार, नारायणपुर के 31 मंडली को 01 लाख 55 हजार रुपए, कांकेर के 92 मंडली को 4 लाख 60 हजार, दंतेवाड़ा के 13 मंडली को 65 हजार, सुकमा के 6 मंडली को 30 हजार, बीजापुर के 01 मंडली को 5 हजार, बिलासपुर के 250 मंडली को 12 लाख 50 हजार रुपए, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के 101 मंडली को 5 लाख 5 हजार रुपए पंजीकृत रामायण मानस मंडलियों के लिए आवंटन जारी किया गया है।

इसी प्रकार मुंगेली के 116 मंडली को 5 लाख 80 हजार रुपए, जांजगीर-चांपा के 822 मंडली को 41 लाख 10 हजार रुपए, सक्ती के 535 मंडली को 26 लाख 75 हजार रुपए, कोरबा के 284 मंडली को 14 लाख 20 हजार रुपए, रायगढ़ के 194 मंडली को 9 लाख 70 हजार रुपए, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 114 मंडली को 5 लाख 70 हजार रुपए, सरगुजा के 406 मंडली को 20 लाख 30 हजार रुपए भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जारी किया गया है। बलरामपुर के 74 मंडली को 3 लाख 70 हजार रुपए, सूरजपुर के 156 मंडली को 7 लाख 80 हजार रुपए, कोरिया के 68 मंडली को 3 लाख 40 हजार रुपए, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के 65 मंडली को 3 लाख 25 हजार रुपए और जशपुर के 64 मंडली को 3 लाख 20 हजार रुपए आबंटन भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए जारी किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811