उरला के साथ संदिग्धों को धरसीवा पुलिस ने पकड़ा
सुरेंद्र जैन धरसीवां
रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ओर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल तिवारी के निर्देश एवं सीएसपी विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में इन दिनों धरसीवा पुलिस की संदिग्धों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है इसी क्रम में धरसीवा पुलिस ने उरला के साथ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक जब से सुनसान नहर मार्ग पर धरसीवा पुलिस ने उरला थाना क्षेत्र में हत्या कर ले जाए जा रहे शव को पीछा कर मैजिक वाहन सहित देर रात पकड़ा है तब से धरसीवा पुलिस ओर भी अधिक सक्रिय हो गई है और हर संदिग्ध वाहन पर भी विशेष निगरानी रखने लगी है बीती रात भी जब एक साथ सात संदिग्धों को धरसीवा पुलिस ने एक साथ सुनसान जगह देखा तो उनके विरुद्ध कार्यवाही की
टी आई राजेंद्र दीवान ने बताया कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने, तथा नकेल कशने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है बीती रात मुखबीर की सुचना पर पुलिस की टीम धरसींवा स्थित पंडित श्यामा चरण शुक्ल कॉलेज के पास पहुँची जहां थाना उरला रायपुर कॉमिश्नरेट क्षेत्र के सात असामाजिक तत्व प्रवीण साहू पिता दिलीप साहू उम्र 20 वर्ष, मनीष मालिया पिता आनंद मालिया उम्र 20 वर्ष,
रितेश साहू पिता नागेंद्र साहू सुरेश साहू पिता परेटन साहू उम्र 20 वर्ष ,यशवंत सेन पिता मनोज सेन उम्र 20 वर्ष,विकास विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय विजय विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष ,दुबेंद्र मरावी उर्फ देवेंद्र मरावी पिता तुलसी मरावी उम्र 19 वर्ष, तूनेश्वर साहू पिता परेटन साहू उम्र 20 वर्ष सभी निवासी बाजार चौक उरला वार्ड क्रमांक 5 थाना उरला रायपुर कमिश्नरेट को गिरफ्तार कर विधिवत कानूनी कार्यवाही की गई