Let’s travel together.

पेड़ से टकराई कार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत चार घायल

79

बालाघाट। रविवार सुबह जिले के रजेगांव चौकी अंतर्गत नेवरगांवकला घिसर्री पुल के पास एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। इनमें एक घायल की हालत गंभीर बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी में रहने वाले बडोले परिवार बैहर के कुमादेही आयुर्वेदिक औषधि लेने गया था। रविवार को पूरा परिवार सुबह रजेगांव से बैहर जाने के लिए निकले थे। तभी ग्राम मंगोली और नेवरगांवकला के पास सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के लिए चालक ने नियंत्रण खोे दिया और कार पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में घायल बबीता पति गिरीश बडोले ने बताया कि कार उनके ससुर विजय पिता गणपत बडोले चला रहे थे। तभी ये हादसा हो गया।

भाई-बहन व मां की मौतः

ब्रम्हपुरी निवासी बडोले परिवार के सदस्यों में ससुर विजय पिता गणपत बडोले (65) कार चला रहे थे। कार में पत्नी कुंदा पति विजय बडोले (60), पुत्र गिरीश पिता विजय बडोले (40), बहु बबीता पति गिरीश बडोले (35), विजय बडोले की बेटी मोनाली पति धनंजय चौधरी (35) और गिरीश बडोले का पुत्र हंसित (3) और मोनाली चौधरी की बेटी विदिशा (5) बैठे थे। इस हादसे में भाई-बहन के साथ उनकी मां की दर्दनाक मौत हो गई। मोनाली पति धनंजय चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मां कुंदा बडोले और गिरीश बडोले ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। कार चला रहे विजय बडोले की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जिन्हें रेफर कर दिया गया है। भीषण सड़क हादसे में तीन वर्षीय हंसित और पांच वर्षीय विदिशा पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें मामूली खरोंचें आई हैं।

इनका कहना है..

पुलिस को सुबह सूचना मिली कि घिसर्री पुल के पास एक सड़क हादसा हुआ है। घटना में तीन लोगों की मृत्यु की जानकारी है। हादसा कार के पेड़ से टकराने से हुआ है। अभी पुलिस को ऐसा चश्मदीद नहीं मिला है, जिसने घटना को होते हुए देखा हो। बडोले के रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई। वह बालाघाट आने के लिए चंद्रपुर से निकल चुके हैं।

-शिवपूजन मिश्रा, प्रभारी थाना किरनापुर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811