Let’s travel together.

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का छत्तीसगढ़ दौरा कल, ‘प्रधानमंत्री जनमन‘ कार्यक्रम में होंगे शामिल

0 79

रायपुर :  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत 15 जनवरी को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे तथा महासमुंद और रायपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री शेखावत 15 जनवरी को विमान द्वारा सुबह 6.45 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर सुबह 8.50 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल आयेंगे। यहां से सुबह 9.20 बजे नया रायपुर स्थित स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री शेखावत सुबह 10 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर महासमुंद जिले के पीवीटीजी ग्राम जाएंगे। इसके बाद पूर्वान्ह 11.45 बजे महासमुंद जिले के जिला पंचायत कॉम्पलेक्स में आयोजित ‘प्रधानमंत्री जनमन‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री शेखावत महासमुंद से प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे नया रायपुर स्थित स्टेट गेस्ट हाऊस पहुंचेंगे और वहां जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद वे शाम 5 बजे रायपुर से विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811