Let’s travel together.

जायदाद की लालच में अंधी हुई तीन हुई तीन बेटियां…8 घंटे चिता पर रखा रहा मां का शव, श्मशान घाट में की ये शर्मनाक हरकत

0 289

जमीन-जायदाद के लिए भाईयों को तो आपस में लड़ते बहुत बार देखा होगा लेकिन 3 बहनों को जायदाद के लिए  लड़ते देख आप भी हैरान हो जाएंगे। इतना ही नहीं यह तीन बहने जमीन के बंटवारे को लेकर इतना क्रुर हो गई कि अपनी मां की लाश को भी जलने नहीं दिया।

मामला यूपी के मथुरा का हैं जहां मां की मौत के बाद बेटियों में जमीन के बंटवारे को लेकर जमकर विवाद हो गया। इतना ही नहीं इस घटना का तमाशा श्मशान घाट पर लगा रहा।  मां का शव जहां चिता पर पड़ा था उसी के सामने बेटियां जायदाद के हिस्से के लिए लड़ती रहीं।

तीनों बहनों ने तब तक मां का अंतिम संस्कार नहीं करने दिया  जब तक मामले का निपटारा नहीं हो गया। 8 घंटे तक यह तमाशा लगा रहा। दरअसल, मथुरा के  85 वर्षीय महिला पुष्पा की मौत के बाद उसकी तीनों बेटियों के बीच जमीनी  हिस्से को लेकर लड़ाई शुरू हो गई और 8 घंटे तक महिला का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की विधि सम्पन्न कराने आए पंडित भी घाट से लौट गए। 8 घंटे के बाद में जब स्टाम्प लाकर जमीन का लिखित बंटवारा कराया गया तब अंतिम संस्कार संपन्न किया गया।

  मृतका पुष्पा की सिर्फ तीन बेटियां हैं. जिनके नाम- मिथिलेश, सुनीता और शशि है। बीते कुछ दिनों से पुष्पा बड़ी बेटी मिथिलेश के घर (थाना यमुनापार के गांव लोहवन) में रह रही थी। आरोप है कि मिथिलेश ने अपनी मां को बातों में लेकर करीब डेढ़ बीघा खेत बेच दिया था। जिस पर विवाद शुरू हुआ।  इस बीच मां का देहांत हो गया और बाकी दो बहनों  सुनीता और शशि मांग करने लगीं कि मां की जो बची हुई संपत्ति है उसको हमारे नाम किया जाए तभी हम अंतिम संस्कार होने देंगे। लेकिन मिथिलेश इसके लिए राजी नहीं हुई और बहनों के बीच यह लड़ाई बढ़ गई।

पुलिस के समझाने पर भी समझौता न होने पर  शाम करीब 6:00 बजे तीनों बहनों के बीच एक लिखित समझौता हुआ, जिसमें लिखा गया कि मृतका की बची हुई संपत्ति को शशि और सुनीता के नाम किया जाएगा. तब जाकर अंतिम संस्कार हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811