Let’s travel together.

प्रदेश में मानसून जैसे हालात, बेमौसम से बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, मौसम केंद्र ने 14 जिलों में जारी किया अलर्ट

0 81

इन मध्यप्रदेश में ठंड के साथ-साथ बेमौसम बारिश ने दस्तक दी है। जिसे लेकर भोपाल सहित प्रदेश के 14 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बीते दिनों भोपाल में हुई अचानक बारिश से यहां पर सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। वहीं दिनभर बूंदाबांदी के साथ कोहरा छाया रहा। इस बेमौसम हो रही बारिश की वजह से ठंड भी बढ़ने लगी है। वहीं प्रदेशभर में मानसून जैसी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। इसके अलावा रायसेन, सीहोर व सागर सहित कई जिलों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

बता दें कि इन दिनों ठंड के बीच प्रदेशभर में मानसून जैसी बारिश हो रही है। जिसे लेकर मध्यप्रदेश के 14 जिलों में अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश में आधे मावठा के कारण ठंड का असर तेज हो गया है, कई जिलों में आज सुबह से कोहरा छाया रहा। जिसकी वजह से ठिठुरन बढ़ी है। इसके साथ ही आज कई जिलों में भी दिनभर कोहरा रहने के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम केंद्र ने अगले कुछ घंटों में 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, सागर, बैतूल, जबलपुर, कटनी, मंडला, उमरिया, डिंडौरी, शहडोल, अनूपपुर में बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सागर में जहरीली शराब का कहर: रात में जाम, सुबह मौतों का मातम,11 जिंदगी खत्म, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती चार गांवों में पसरा सन्नाटा     |     एक ही जगह पर मरीजों को मिलेंगी सभी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं     |     अंबेडकर सेतु के 4.69 करोड़ के मेंटेनेंस टेंडर पर हाईकोर्ट की रोक       |     सत्ती टोला स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस     |     दीवानगंज सहित 40 गांवों में गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, आधी रात को जन्मे कन्हैया     |     शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यार्थियों का सम्मान, उपलब्धियों पर मिला सम्मान     |     जर्जर यूनानी औषधालय में टपकती छत, पन्नी के सहारे बचाई जा रही दवाएं     |     9 साल से सड़क पर घायल गौवंश की सेवा, अब मिलेगा अपना ‘हॉस्पिटल’     |     मटकी फोड़ प्रतियोगिता का दूसरे दिन हुआ समापन     |     लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता एवं “तितली उद्यान – महत्व, विभिन्न प्रकार एवं पारिस्थितिकी तंत्र में भूमिका” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811