Let’s travel together.

जूनियर डॉक्टरों के विरोध के आगे झुका प्रशासन, 24 घंटे के अंदर डॉ. अरुणा कुमार का आदेश निरस्त, काम पर लौटे सभी डॉक्टर्स..

0 79

भोपाल। राजधानी भोपाल के GMC के गायनेकोलोजी विभाग में एमडी कर रही जूनियर डॉक्टर बाला सरस्वती सुसाइड मामले में आरोपों में घिरीं डॉक्टर अरुणा कुमार की गांधी मेडिकल कालेज में विभागाध्यक्ष के तौर पर वापसी के बाद विरोध के स्वर मुखर हो गए थे। इसके विरोध में आज सुबह से ही जीएमसी के गायनी विभाग के जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया था। आखिरकार जूनियर डाक्टरों के विरोध के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा और डॉ. अरुणा को गायनी विभाग का प्रमुख बनाए जाने का आदेश 24 घंटे के भीतर निरस्त कर दिया गया। इसके बाद जूनियन डॉक्टर भी काम पर लौट आए है।

मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में जारी ट्रांसफर ऑर्डर में डॉ अरुणा कुमार को गायनी विभाग के हेड तौर पर पदस्थ किया है। डॉ अरुणा कुमार की आमद होते ही गांधी मेडिकल कॉलेज गायनी विभाग में हड़कंप मच गया और जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया था।

आरोप है कि पिछले साल अगस्त में आंध्र प्रदेश की रहने वाली जूनियर डाक्टर डॉ बाला सरस्वती ने डॉ अरुणा कुमार पर आरोप लगाते हुए सुसाइड कर लिया था। डॉ बाला गांधी मेडिकल कालेज भोपाल में पीजी के गायनिक विभाग के अंतिम वर्ष की छात्रा थी। बाला के सुसाइड के बाद जूनियर डाक्टर्स ने हड़ताल कर दी थी। जिसके बाद डॉ अरुणा कुमार को गांधी मेडिकल कॉलेज से हटाकर स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ किया गया था।  डॉ बाला सरस्वती ने डॉ अरुणा कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे उनकी मौत के बाद उनके परिजनों ने तमाम सबूत भी पुलिस को सौंपे थे। इस मामलें में गायनिक विभाग के अन्य चार और प्रोफेसर के नाम भी सामने आए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कोटवारों की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन     |     खेत में बोवनी करने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाईकी कर दी चाकू मारकर हत्या     |     शिवपुरी में ग्वालियर बायपास, दर्पण कॉलोनी में धड़ल्ले से कट रही अवैध कॉलोनियां       |     शिवपुरी में दस्तक अभियान की शुरुआत हुई, 31 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान       |     पुलिस की अवैध जुए पर बड़ी कार्रवाई, 05 आरोपी गिरफ्तार,8फरार, ₹22,500 नगदी एवं ताश के पत्ते जब्त     |     मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का अनूपपु्र जिला सम्मेलन 16 जुलाई को     |     UCC को लेकर सीएम डॉ. यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- इस पर रुख स्पष्ट करे कांग्रेस     |     सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म     |     आषाढ़ अमावस्या पर घर-घर पूजन और मंदिरों में कथा-भंडारों की धूम     |     बालमपुर घाटी की के ऊपर फिर हादसा, भदभदा हनुमान मंदिर के सामने पुलिया से नीचे गिरा ट्रक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811