Let’s travel together.

पानी न मिलने से परेशान महिलाओं ने नगर पालिका के गेट में लगा दिया ताला, की नारेबाजी, बुलानी पड़ी पुलिस

0 91

– पानी न मिलने से परेशान महिलाओं ने की तालाबंदी

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 11 की महिलाएं इस समय पीने के पानी की समस्या से परेशान है परेशान महिलाओं ने गुरुवार की सुबह नगर पालिका कार्यालय के बाहर पहुंचकर यहां पर कार्यालय के गेट पर ताला लगा दिया पानी न मिलने से परेशान महिलाओं ने यहां नारेबाजी की गेट पर ताला लगा दिए जाने से नगर पालिका के कर्मचारी भर एकत्रित हो गए बाद में पुलिस बुलानी पड़ी और महिलाओं को समझाइए दी गई लेकिन वह नहीं मानी और गेट के पास बैठकर जमकर नारेबाजी की गई।
शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 11 की परेशान महिलाएं इस आंदोलन के दौरान अपने वार्ड की भाजपा की महिला पार्षद नीलम बघेल को भी साथ लेकर के आई। वार्ड पार्षद नीलम बघेल ने बताया कि उनके वार्ड में पिछले एक महीने से जनता पीने के पानी के लिए परेशान है। यहां पर ट्यूबवेल की दो मोटर एक महीने से खराब पड़ी हुई है। नगर पालिका की अध्यक्ष गायत्री शर्मा और केशव सगर को जानकारी दे दी गई है लेकिन इसके बाद भी मोटर सुधर नहीं रही है इसलिए जनता को आंदोलन करना पड़ रहा है।

भाजपा की नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा के पार्षद ने ही किया हंगामा-

शिवपुरी नगर पालिका का इस समय बुरा हाल है। यहां पर भाजपा की नगर परिषद है। यहां पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों नगर भाजपा के हैं। इसके बाद भी भाजपा पार्षदों को अपने कामों को लेकर परेशान होना पड़ रहा है। वार्ड में पानी की समस्या से परेशान भाजपा की नीलम बघेल ने अपने वार्ड की महिलाओं के साथ नगर पालिका में पहुंचकर गेट पर ताले लगा दिए। भाजपा की महिला पार्षद नीलम बघेल का आरोप था कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जनता पीने के पानी के लिए परेशान है इसलिए उन्हें यह आंदोलन करना पड़ रहा है।

पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा-

शिवपुरी नगर पालिका के गेट पर महिलाओं द्वारा तालाबंदी किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाईश दी। पानी न मिलने से परेशान महिलाएं यहां पर उनकी समस्या का शीघ्र निराकरण करने की मांग कर रही थी। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और महिलाओं को समझाईश दी कि आज शाम तक उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |     अवैध तीन मंजिला व्यावसायिक भवन निर्माण की जांच की मांग, नगर पालिका को सौंपा आवेदन     |      दो मंदिरों पर चोरों का धावा, क्षेत्र में दहशत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811