सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर
बीते दो तीन दिनों से हो रही बारिस से धान की फसल पर पड़े विपरीत प्रभाव व अचानक बढ़ी ठंड से गौवंश के स्वास्थ्य पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव को भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने गंभीरता से लेकर पार्टी संगठन को इससे अवगत कराया है।
जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने कहा कि इन दिनों मौसम में आये बदलाव से किसानो की फसल और गौमाता की तरफ विशेष ध्यान देने की जरूरत है
रायपुर जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने कहा कि प्रदेश में धान की फसल की कटाई और खरीदी केंद्रों में विक्रय के समय लगातार हो रही बारिस से किसानों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लगातार हो रही बारिश में किसान भाई लुवाई मिंजाई नहीं कर पा रहे है न ही वह धान खरीदी केंद्र में विक्रय कर पा रहे है दूसरी ओर चुनाव जीतने वाले विधायक जीत के उत्साह में ऐंसे खोए हैं कि किसानों की सुध नही ले रहे हैं
उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है और किसानों को भाजपा सरकार के प्रति विश्वास जताते हुए आश्वस्त किया है कि भाजपा किसानों का हर संभव सहयोग करेगी और जो वादे किये है उन्हें पूरा करेगी साथ ही उन्होंने भजापा सन्गठन को भी अप्रत्याशित वारिश और ठंड से फसलों व गौ माता की बीमारी से भाजपा संगठन को अवगत कराया है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।