Let’s travel together.

पिछोर में भाजपा का प्रचार शुरू हुआ, सांसद केपी यादव के समक्ष एक हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बीजेपी की सदस्यता लेने का दावा

0 107

 

प्रीतम के प्रचार के लिए आए सांसद केपी यादव

– कांग्रेस से हमेशा झूठ बोला, भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया- सांसद केपी यादव

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। यहां पर भाजपा ने प्रीतम लोधी को अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है। इसी बीच सोमवार को पिछोर विधानसभा के खनियाधाना में भाजपा द्धारा विशाल युवा सदस्यता समारोह आयोजित किया गया। इसमें भाजपा ने दावा किया कि यहां पर एक हजार से ज्यादा कांग्रेसी, युवाओं व नागरिकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विशाल युवा सदस्यता समारोह खनियांधाना के पिछोर बाईपास सिद्ध स्थान मदन सिंह बाबा बुधना नदी के पास आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद केपी यादव, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राजू बाथम, अध्यक्षता प्रीतम लोधी, विशिष्ट अतिथि प्रहलादसिंह यादव पूर्व जनपद अध्यक्ष खनियांधाना, जगराम यादव पूर्व मंडी अध्यक्ष, गोपालसिंह पाल प्रदेश समन्वयक घुमंतू जनजाति महासंघ मप्र, प्रदेश उपाध्यक्ष अभा पाल महासभा, अशोक यादव भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा मौजूद रहे।

भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया- सांसद केपी यादव

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद केपी यादव ने कहा कि इतने लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही उन्होंने क्या विकास कार्य किए सभी को पता है। वहीं जब भाजपा की सरकार आई तो विकास कार्यों की झड़ी लग गई आज भारत की पहचान विश्वस्तर पर है। भाजपा ने कुछ ही सालों में वह कर दिखाया जो सरकार में लंबे समय तक रहकर कांग्रेस नहीं कर पाई। आज केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार व प्रदेश में भाजपा सरकार की जनकल्याण योजनाओं से प्रत्येक परिवार में कोई न कोई लाभांवित है। भाजपा सरकार जो कहती है वह करते दिखाती है, कांग्रेस की तरह झूठे वायदे नहीं करती। आज इन्हीं नीतियों से प्रभावित होकर कई युवा व अन्य दल के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

जिलाध्यक्ष ने कहा- भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है

जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है या यूं कहें कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यही वजह है कि आज युवा व अन्य दल के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। आज आप सभी ने भाजपा की सदस्यता ली है अब आपको भाजपा के विकास कार्यों की जानकारी घर—घर जाकर देना है। इस अवसर पर भाजपा के पदााधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811