Let’s travel together.

साख्यसागर झील में जलकुंभी बढ़ी, नौकायान बंद

0 116

मौसम अच्छा होने से घूमने आने वाले पर्यटकों में नाराजगी

– साख्यसागर झील को रामसर साइट का दर्जा मिला फिर भी सही देखभाल नहीं

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में स्थित साख्यसागर झील में समय को जलकुंभी के कारण यहां पर नौकायान बंद हो गया है। इस झील में जलकुंभी बढ़ने के बाद पर्यटन विभाग द्वारा यहां पर चलाई जाने वाली बढ़ी नौका राजकुमारी का संचालन बंद होने से पर्यटक मायूस हैं। पूरी झील में चारों तरफ जलकुंभी बढ़ गई है और यह धीरे-धीरे पूरी झील को इसने अपने में समेट लिया है। बीते कुछ दिनों से जलकुंभी यहां पर बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर नेशनल पार्क के अधिकारी व वन विभाग के अफसरों को इस पर ध्यान देना चाहिए। गौरतलब है कि इस साख्यसागर झील को पिछले दिनों रामसर साइट में चिंहित किया गया इसके बाद भी यहां पर इस झील की हालत खराब हो रही है।

नौकायान बंद होने से पर्यटक मायूस-

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद इस समय पर्यटक विभिन्न पर्यटन स्थलों पर आ रहे हैं लेकिन साख्यसागर झील में नौकायन बंद हो जाने से लोगों को मायूसी हाथ लग रही है। यहां पर घूमने आने वाले पर्यटकों का कहना है कि जलकुंभी के कारण जो नौकायन बंद हुआ है उस पर जिम्मेदार अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। गौरतलब है कि नौकायान के लिए लाई गई वोट राजकुमारी का संचालन पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जाता है।

सूचना दी लेकिन नहीं हुई सुनवाई-


सूत्रों ने बताया है कि पिछले दिनों पर्यटक विभाग के अधिकारियों ने इस झील में जलकुंभी बढ़ने के बाद राजकुमारी नौकायन का संचालन बंद हो जाने के बाद इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जलकुंभी का एरिया लगातार बढ़ता जा रहा है और आने वाले समय में जब इस एरिया और ज्यादा बढ़ जाएगा तो फिर इसे हटाने में और परेशानी आएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811