Let’s travel together.

तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान

0 76

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

गुरुवार-शुक्रवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली और दीवानगंज सहित आसपास के करीब 50 गांवों में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी ने जमकर तबाही मचाई। लगभग एक घंटे तक चली तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया और कई गांवों में भारी नुकसान की खबरें सामने आई हैं।

तेज हवाओं के कारण दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, सरार, कयामपुर, संग्रामपुर, मुस्काबाद, करैया, गिदगढ़, बालमपुर, देहरी, छोला, चांद पिपरिया, प्रेमपुरा, अनंतपुरा, दहीडा, लंबाखेड़ा, ढकना-चकना, कचनारिया, सोजना सहित कई गांव प्रभावित हुए।

आंधी इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर वर्षों पुराने पेड़ जड़ से उखड़कर धराशाई हो गए। दीवानगंज के सागोनी मोहल्ला में एक बड़ा नीम का पेड़ गिर गया, वहीं सेमरा रेलवे स्टेशन परिसर में भी पेड़ गिरने की सूचना है।

तेज हवा का सबसे ज्यादा असर कच्चे और टीन शेड वाले मकानों पर देखने को मिला। कयामपुर निवासी मनोज ठाकुर और अंबाडी निवासी गोवर्धन रैकवार के घरों पर लगी टीन शेड तेज हवा में उड़ गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

ग्रामीणों के अनुसार, अचानक आई इस आंधी ने लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। कई जगहों पर टीन शेड उड़कर दूर जा गिरे, जिससे आसपास के घरों को भी खतरा पैदा हो गया।दिन के समय भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा और रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही, जिससे लोग दिनभर परेशान रहे।

ग्रामीणों में दहशत, जनजीवन प्रभावित

आंधी-बारिश के चलते कई गांवों में बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई थी, लेकिन कर्मचारियों ने समय देते बिजली सप्लाई सीकरी चालू कर दी जिससे ग्रामीणों को देर रात में परेशानी नहीं हुई।

दीवानगंज क्षेत्र में अचानक बदले मौसम ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जहां एक ओर खेतों में पहले से आगजनी की घटनाएं चिंता बढ़ा रही थीं, वहीं अब तेज आंधी-बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811