Let’s travel together.

आईओसी के वाटलिंग रिफलिंग प्लांट के वाहन पार्किंग में लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

0 87

सीसीटीवी फुटेज ओर पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज
सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

सिलतरा ओर मांढर के बीच स्थित इंडियन ऑयल कारपोरेशन के इंडेन गैस वाटलिंग रिफलिंग प्लांट के वाहन पार्किंग स्थल पर अज्ञात व्यक्ति का शव लोहे की सांकर से लटका मिला है अब यह आत्महत्या है या कुछ और इसका खुलासा पोस्ट मार्डम रिपोर्ट एवं आईओसी के सीसीटीवी फुटेज से ही पता चलेगा।
सिलतरा पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी सुबह मिलने के बाद शव को मौका पंचनामा तैयार कर पोस्ट मार्डम को भेजा गया है प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है मृतक की शिनाख्त के काफी प्रयास किये लेक़ीन शिनाख्त नहीं हो सकी आईओसी के सीसीटीवी फुटेज ओर पीएम रिपोर्ट से सत्य सामने आएगा कि आख़िर मृतक ने आत्म हत्या ही कि है या कारण कुछ और है।


पुलिस को करनी होगी गहन पूंछताछ
आईओसी परिसर में अज्ञात व्यक्ति का शव इस तरह लटका हुआ मिलने की यह पहली घटना है लेकिन इस पहली घटना ने सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए है जिस स्थान पर पार्किंग होती है वहां वाहनों की आवाजाही जारी रहती है सीसीटीवी भी लगे है फिर कैंसे वहां ऐंसी घटना हुई।

आसपास अवैध गतिविधियां भी
सूत्रों की माने तो मांढर ओर सिलतरा के बीच घांट के ऊपर आईओसी प्लान्ट स्थापित है यहां बड़ी संख्या में एजेंसियों तक इंडेन के घरेलू व व्यवसायिक सिलेंडरों खाली लाकर भरे ले जाने ट्रकों की लाइन लगी रहती है वही दूसरी ओर विशाखापटनम से कैप्सूल टैंकरों में गैस भी आती रहती है सूत्रों की माने तो जहाँ सीसीटीवी कैमरे की पहुच नहीं होती वहां खाली हुए टैंकरों में जो सौ दो सौ किलो गैस बचती है उसकी टैंकर चालक आसपास अफरा तफरी भी करते हैं यही कारण है कि अक्सर सिलतरा धनेली छोकरा नाला पुल के आसपास एवं जेके वीडियो हाल के आसपास अक्सर गैस की भारी दुर्गंध महसूस की जाती है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का किया निरीक्षणअति वर्षा से उत्पन्न जलभराव का लिया जायजा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811