Let’s travel together.

माता पिता को विद्यार्थियों की चिट्ठी: सब कम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो….

0 54

 

रायपुर के 134 स्कूलों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

छात्र-छात्राओं ने क्विज में भी हिस्सा लिया, मानव श्रृंखला बना दिया मतदान का संदेश

सुरेन्द्र जैन रायपुर
रायपुर जिले में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य और 18 वर्ष की उम्र के सभी लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मतदाताओं को प्रेरित करने आज रायपुर के 134 हाई-हायर सेकेण्डरी स्कूलों में विशेष आयोजन किया गया। स्कूली विद्यार्थियों ने आज अपने पालकों, बड़े भाई-बहनों को भावुक पत्र लिखे और मतदान का आग्रह किया।बच्चों ने लिखा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन में सब काम छोड़कर पहले वोट देने जाना है।

बच्चों ने अपने पालकों को वोट का महत्व बताते हुए लिखा कि मतदाताओं के वोट से ही योग्य सरकार और नेतृत्वकर्ता का चुनाव होता है। मतदाताओं के वोट से ही देश-प्रदेश के विकास और वहाँ के निवासियों का भविष्य निर्धारित होता है । बच्चों ने अच्छे भविष्य के लिए सभी पालकों और मतदाताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में अवश्य ही वोट डालने की भावुक अपील की। स्कूलों के विद्यार्थियों ने 18 साल या उस से अधिक उम्र के बड़े भाई बहनों का नाम मतदाता सूची में 31 अगस्त तक अवश्य जुड़वाने का लेख भी अपने पत्रों में किया।

50 हजार स्कूली बच्चों ने ली शपथ, विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से अलग अलग आकृतियाँ भी बनाई- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर भुरे के निर्देशानुसार इस आयोजन में मतदान के महत्व एवं सशक्त लोकतंत्र में योगदान तथा चुनाव संबंधी आवश्यक प्रक्रिया पर केन्द्रित ऑफलाइन क्विज प्रतियोगिता का भी सफल आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में जिले के 50 हजार विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। विद्यार्थियों ने एक साथ इकट्ठा होकर मानव श्रृंखलाओं से अलग अलग आकृतियाँ बनाकर मतदान का संदेश दिया। इस आयोजन को सफल बनाने में जिला जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती, समग्र शिक्षा के डीएमसी अधिकारी श्री के. एस. पटले,जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण डॉ कामिनी बावनकर एवं स्वीप नोडल टीम के सदस्य डॉ चुन्नीलाल शर्मा सहित जिले के उच्चतर माध्यमिक शाला के सभी प्राचार्य ने अहम योगदान दिया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंदौर का एमवाय अस्पताल बना मोटापा सर्जरी का राष्ट्रीय केंद्र, आयुष्मान योजना से मरीजों को नई उम्मीद     |     रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811