Let’s travel together.

TODAY::राशिफल मंगलवार 22 मार्च 2022

0 487

मेष आज दिन मिलाजुला रह सकता है l कार्यालय में कामकाज की तारीफ होगी किन्तु आर्थिक लेन देन सावधानी पूर्वक करें l दोस्तों के साथ शाम कटेगी l यात्रा से लाभ होगा l पति पत्नी में संबंध मधुर होंगे l सेहत का ख्याल रखने की कोशिश करे l गैस बदहजमी हो सकती हैं l खान पान में सुधार करने की आवश्यकता है l

वृषभ आज मन प्रसन्न रहेगा l कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं l किसी नयी जॉब का ऑफर मिल सकता है l आर्थिक लाभ प्राप्त होगा l विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन परीक्षा के परिणाम बढ़िया रह सकते हैं l जीवन साथी के बीच मतभेद हो सकता है l सेहत का ख्याल रखें l

मिथुन आज का दिन अनुकूल है l तरक्की के रास्ते खुलेंगे l नयी योजना पर काम करने का प्रयास करेंगे l समय का सदुपयोग करेंगे l धन का आगमन होने की संभावना है l विरोधी परास्त होंगे l जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा l गलतफहमियां दूर होंगी l

कर्क आज आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल है किन्तु व्यक्तिगत मामलों में मन परेशान रह सकता है l शेयर बाजार में मुनाफा कमाने का समय रहेगा l कहीं निवेश कर सकते हैं l परिवार में तनातनी का माहौल रहेगा l बच्चों को डांट फटकार लगा सकते हैं l भावनात्मक रूप से दिन उलझन भरा रह सकता है l धन लाभ होगा l

सिंह आज का दिन व्यक्तियों में बीतेगा l नौकरी, व्यापार के मामलों में बदलाव करने के इच्छुक रहेंगे l कुछ लाभ भी होगा l परिवार में कुछ परेशानियां का अनुभव करेंगे l कुछ अनबन होने की संभावना है l रिश्तेदारों का आगमन होगा l मूड कुछ उखड़ा रह सकता है l भावनात्मक संबंधों में उतार चढाव रहेगा l

कन्या आज का दिन बेहतर गुजरेगा l नौकरी व्यापार में लाभ मिलेगा l आज की गई मेहनत रंग लाएगी l नए कार्यो में निवेश करने की कोशिश करें l प्रेम में सफलता प्राप्त होगी l आज परिवार संग घूमने का प्रोग्राम बनेगा l संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा l

तुला आज मन में झुंझलाहट रह सकती है l कुछ अप्रत्याशित घटना से मन परेशान रह सकता है l शांति बनाए रखे l खर्च बढ़ सकते हैं l छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें l पति पत्नी में प्रेम रहेगा l

वृश्चिक आज का दिन सुख शांति से बीतेगा l नई योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे l मौके का फायदा उठाकर धन लाभ होता नजर आ रहा है l मन एकाग्र रहेगा l छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा l शादी की बात चल सकती हैं l प्यार का इजहार करेंगे l

धनु आज का दिन बेहद खास रहने वाला है l नए कार्यो में सफलता प्राप्त होगी l धन लाभ हो सकता है l पुराने मित्रों से मुलाकात होगी l मन प्रसन्नचित रहेगा l वाणी में मधुरता रहेगी जिस से बिगड़े काम भी बन जाएंगे l प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी l

मकर आज का दिन कामकाज के लिए खास रहेगा l किन्तु व्यक्तिगत जीवन में आशंका से घिरे रहेंगे l कुछ गलतफहमी के चलते रिश्तों में दरार आ सकती है l कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं l आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे पति पत्नी में मनमुटाव रह सकता है l वाणी पर संयम रखें l

कुंभ आज का दिन खास रहेगा l कुछ महत्त्वपूर्ण निर्णय लेंगे l किसी नए काम की रूपरेखा बनेगी जो भविष्य में लाभदायक रहेगी l आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा l खरीदारी पर जा सकते हैं l जीवन साथी के साथ प्रेम बढ़ेगा l संतान से सुख मिलेगा l आनंद से भरा दिन है l खुल कर जिए l

मीन आज व्यस्तता भरा दिन है l आज खूब मेहनत करेंगे l आज आप अपनी कार्य प्रणाली में सुधार करते हुए नजर आयेंगे l जिसका परिणाम आने वाले समय में मिलेगा l धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी l सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे l परिवार के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा l जीवन साथी से उपहार मिल सकता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811