Let’s travel together.

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में हितग्राहियों को बांटे नकली एलईडी टीवी चार दर्जन लोगों ने लौटाए दो आरोपित गिरफ्तार

91

सागर। शिवराज सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव के क्षेत्र गढ़कोटा में दो महीने पूर्व आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में ब्रांड के नाम पर नकली टीबी सप्लाई के मामले में अब तक पुलिस के पास 48 एलईडी जमा हो चुकी है। सम्मेलन में जिन-जिन हितग्राहियों को यह एलईडी मिली थी, अब वह पुलिस के पास उन्हें जमा कराने पहुंच रहे हैं। वहीं नकली एलईडी सप्लाई करने वाले आरोपित महेंद्र साहू और दिल्ली निवासी राजू गुप्ता को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपितों को पुलिस ने दिल्ली जाकर राजू गुप्ता के निवास से गिरफ्तार किया था।

बताया जा रहा है कि आरोपी महेंद्र साहू बीजेपी का नेता है, जिसे बचाने के लिए बीजेपी के कद्दावर नेता लगातार पुलिस पर कार्रवाई न करने का दबाब बनाते रहे, लेकिन उक्त प्रकरण में डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला और हितग्राहियों के लामबंद होने के कारण पुलिस को अंतत: कार्रवाई करनी पड़ी।

ये है पूरा मामला

11 मार्च 2023 को प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री गोपाल भार्गव के गृह क्षेत्र गढ़कोटा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। जिसमें 1850 वर-वधू को दिए जाने वाले उपहार में सेंसुई कंपनी की एलईडी भी दी गई थी। ई-टेंडर के माध्यम से भाजपा नेता महेंद्र साहू ने 7 हजार 777 रुपए प्रति एलईडी के हिसाब से 1862 एलईडी की सप्लाई की थी। जिसका 1 करोड़ 38 लाख 11 हजार 951 रुपए का भुगतान भी कर दिया गया। सेंसुई कंपनी की एलईडी कंपनी के नाम पर लोकल ब्रांड की एलईडी सप्लाई की गई। विवाद के कुछ दिन बाद जब एलईडी खराब होने लगी, तो हितग्राहियों ने मैकेनिक से इन्हें दिखवाया, जिसके बाद इसका खुलासा हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811