Let’s travel together.

केंद्रीय सहकारी बैंक में हुए 200 करोड़ के घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की

0 559

– मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पूर्व सीएमओ रामनिवास शर्मा ने भोपाल में सौंपा मांग पत्र

– वरिष्ठ अफसरों को बचाने का चल रहा है खेल इसलिए सीबीआई जांच जरूरी

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले के केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा कोलारस में 200 करोड़ से अधिक की राशि के घोटाले की सीबीआई की जांच की मांग की गई है। शिवपुरी नगर पालिका के पूर्व सीएमओ और वरिष्ठ नागरिक रामनिवास शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भोपाल में यह पत्र सौंपा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौपे गए पत्र में नगरपालिका के पूर्व सीएमओ और वरिष्ठ नागरिक रामनिवास शर्मा ने शिवपुरी जिले के केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा कोलारस में लगभग 200 करोड़ से अधिक की राशि के घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए कहा है कि इस घोटाले में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं और इस बैंक घोटाले से सहकारिता की कार्यप्रणाली का धक्का लगा है इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।


श्री शर्मा का कहना है कि कोलारस में हुए इस घोटाले से सहकारी बैंकों की छवि पर बुरा प्रभाव पड़ा है। इस बैंक घोटाले में निचले स्तर से कर्मचारियों के साथ-साथ बैंक के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं क्योंकि वरिष्ठ अधिकारी इतने दिनों से क्या कर रहे थे। बैंक में इतनी बड़ी राशि का घोटाला होता रहा है और वरिष्ठ अधिकारी सोते रहे। इस पूरे मामले में वरिष्ठ अधिकारियों की संलिप्तता है और इन वरिष्ठ अधिकारियों को बचाया जा रहा है। इन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है। इसके अलावा आज भी बैंक के खाताधारक किसान और अन्य वर्ग परेशान है। इस घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। उन्होंने अपने मांग पत्र भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान को दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

छात्रों की गूंज’ में छिपी सत्ता की अनुगूंज ! अजय बोकिल      |     जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव संपन्न, 16 विधाओं में भैया-बहनों ने बिखेरा हुनर     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811