Let’s travel together.

खेल भावना से जीवन में अनुशासन आता है- प्रहलाद भारती

0 237

सेवड़ा में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

– मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष ने खिलाड़ियों को किया संबोधित

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले केपोहरी विधानसभा के ग्राम सेवड़ा में स्वर्गीय दौलत राम धाकड़ शिक्षक की स्मृति में होली के अवसर पर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूनांमेंट के उदघाटन के अवसर पर में पगरा खो वाले महाराज स्वामी माधवानंद एवं प्रहलाद भारती, उपाध्यक्ष म.प्र. पाठयपुस्तक निगम अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ माधवानंद जी महाराज ने फीता काटकर किया। दूनांमेंट में विजेता एवं उपविजेता टीम को 11,000 एवं 5100 नगद राशि एवं शील्ड से पुरस्कृत किया जाएगा।
इस अवसर पर राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्ता श्री भारती ने कहा कि खेल युवाओं की सफलता की कुंजी है खेल। खेल से युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेल भावना से जीवन में अनुशासन आता है। जीवन में अनुशासित होने से सफलता के द्वारा खुलते जाते है व व्यक्ति अपने लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होता है। इस अवसर पर महाराज स्वामी माधवानंद ने उपस्थित सभी को आर्शीवाद दिया। सर्वप्रथम आयोजन समिति के बंटी धाकड़, यशवंत वकील साहब, जीतू धाकड भानगढ्, अनिल धाकड़, विजय राम, बृजेंद्र धाकड़, कोमल धाकड़, दीपक भरत बेरवा, विनोद सेन, छोटू पंडित, बृजेंद्र धाकड़ आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष मुरारी लाल धाकड़ मंडल अध्यक्ष शिवकुमार धाकड़ रामचंद्र कलोथरा, आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811