Let’s travel together.

बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार

0 15

 विनोद साहू बाड़ी रायसेन 

वनमंडल ओबेदुल्लागंज के सिंहौरी अभयारण्य अंतर्गत वन परिक्षेत्र बाड़ी में  वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध लकड़ी के परिवहन एवं संग्रहण की सूचना मिलने पर वनमण्डलाधिकारी के निर्देशन एवं अधीक्षक सिंहौरी अभयारण्य बाड़ी के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी बाड़ी के नेतृत्व में एक संयुक्त दल गठित किया गया। इस दल में वन परिक्षेत्र बाड़ी, बम्होरी, विनेका, सुल्तानपुर एवं चिलवाहा के स्टॉफ को शामिल किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस थाना बाड़ी को सूचित कर पुलिस बल भी मौके पर बुलाया गया। संयुक्त दल ने तलाशी वारंट के साथ सिंधी कैम्प बाड़ी निवासी आरोपी दरवेश आ. गुलाब सिंह (चूचा), सुरेश आ. गुलाब सिंह एवं बग्गा आ. थाकनसिंह के घर पर छापामार कार्रवाई की।

छापामार कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध रूप से परिवहन की गई 20 नग सागौन लकड़ी, 0.378 घनमीटर एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार टाटा विस्टा रजि. नंबर MP-04-CJ-9814 जब्त किया गया। जब्त लकड़ी का मूल्य लगभग 40,000/- रूपये आंका गया है।

विभाग के अनुसार जप्ती की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के द्वारा स्टॉफ पर पथराव किया गया एवं मौके से छत से कूदकर पथराव करते हुए फरार हो गए।

जप्त वनोपज व जप्त वाहन को परिक्षेत्र कार्यालय लाकर प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811