Let’s travel together.

नगर पालिका बिजुरी से चोरी हुआ जनरेटर लोकायुक्त पुलिस ने कांग्रेस नेता के घर से किया जप्त

0 104

अनूपपुर जिले के नगर पालिका बिजुरी में हुये भ्रष्टाचार की जांच पर लोकायुक्त व बिजुरी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये नगर पालिका बिजुरी से चोरी हुये 47 लाख का 250 केव्ही का जनरेटर के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने वार्ड क्रमांक 6 माइनस तिराहा के पास स्थित कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री व पूर्व नपा उपाध्यक्ष बिजुरी राकेश शुक्ला उर्फ गर्गू के घर से जब्त करते हुये बिजुरी थाना में लाया गया। उक्त जनरेटर को बिजुरी पुलिस द्वारा क्रेन के सहयोग से उठाकर थाना परिसर ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार लोकायुक्त पुलिस द्वारा नगर पालिका बिजुरी में हुए भ्रष्टाचार की जांच की जा रही है, जहां नगर पालिका से जनरेटर, पानी टैंकर, पानी टैंकर के टायरों की खरीदी, प्रतीक्षालय की सामग्री, स्टील कुर्सियां, कम्प्यूटर से संबंधित सामग्री, मर्चरी बॉक्स सहित अन्य सामग्री चोरी हो चुके है। इन नदारद हुए सामग्री बिजुरी नपा को लगभग 7 करोड़ 27 लाख 57 हजार 297 रूपये की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई, जिसकी जांच लोकायुक्त द्वारा की जा रही है।

लोकायुक्त रीवा के निरीक्षक परमेन्द्र कुमार ने बताया कि नपा बिजुरी में सामग्री खरीदी में हुई अनियमितताओं पर अपराध क्रमांक 39/23 दर्ज किया गया, जिसकी जांच मेरे द्वारा की जा रही है। इसमें एक भ्रष्टाचार जनरेटर से संबंधित है। जिसे बिजुरी नगर पालिका द्वारा 47 लाख रुपये के 900 केव्ही का जनरेटर एम.आर. ट्रेडर्स से खरीदा गया था। लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस नेता राकेश उर्फ गर्गू शुक्ला के घर से जनरेटर जब्त होने के बाद स्थानीय फर्म शैलेश शुक्ला ने उक्त जनरेटर को 16 लाख में खरीद कर नगर पालिका बिजुरी को किराए में दिया था तथा नपा द्वारा किराये का भुगतान नही करने पर उसने अपना जनरेटर वापस घर ले ले आने की बात कही गई। लेकिन शैलेश शुक्ला फर्म के पास नपा द्वारा जारी किया गया कोई वर्क आर्डर या अनुबंध नही दिखाया गया। जबकि उक्त जनरेटर को छत्तीसगढ़ के फर्म एम.आर. ने अपना बताया है। लोकायुक्त रीवा के निरीक्षक ने बताया कि नगर पालिका ने एम.आर. टेªेडर्स को 250 केव्ही वर्क आर्डर जारी किया था, जबकि नगर पालिका परिषद ने अपनी लिखा पढ़ी में 900 केव्ही का जनरेटर प्राप्त करना दर्शाया गया है।

इतना ही नही जांच में पाया गया कि नगर पालिका बिजुरी को मनेंद्रगढ़ के फर्म एम.आर. ट्रेडर्स द्वारा 250 केव्ही का जनरेटर सप्लाई किया गया था उसे नगर पालिका द्वारा 47 लाख रुपए में खरीदना बताया जा रहा है, जबकि लोकायुक्त की जांच में जनरेटर की कीमत 17 लाख 10 हजार रुपए है। जिस पर एम.आर. टेडर्स ने बताया कि उक्त जनरेटर में उसने दो साल के मेंटनेंस के साथ उक्त जनरेटर को 47 लाख मे बेचा था। फिलहाल अनियमितता पाए जाने पर लोकायुक्त ने जनरेटर को जप्त कर उसे बिजुरी थाना परिसर में रखा गया है एवं आगे की जांच जारी रखी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811