Let’s travel together.

खरोरा में चाकुमारकर ,हत्या तीन गिरफ्तार

0 222

सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर 

धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में इस साल होली का पावन पर्व शांतिपूर्ण ढंग से होली खेलने वालो के लिए किसी काल से कम नहीं रहा.कही निगरानी बदमाशों ने शांतिपूर्ण ढंग से होली खेलने वालो पर चाकूबाजी की तो कही नाबालिगों ने मां के साथ मिलकर होली खेल रहे युवक की हत्या तक कर दी.

धरसीवा विधानसभा के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मांठ में होम थियेटर पर होली के गीतों पर घर के सामने होली खेल रहे लोगो के बीच एक महिला ओर उसके दो नाबालिग बच्चे पहुंचे और चाकू मारकर मोहित धीवर नामक युवक की हत्या कर दी.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के आरोप में हीराबाई पटेल नामक महिला ओर उसके दो नाबालिग बच्चों को गिरफ्तार कर लिया.

प्यार भरे रंगों के पर्व पर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों इस बार शांतिपूर्ण होली खेलने वालों पर भारी दिखाई दिए जिसका प्रमुख कारण गांव गांव में बढ़ती नशाखोरी दिखाई दे रही है धरसीवां विधानसभा के खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मांठ में शांतिपूर्ण ढंग से होली खेल रहे युवक की हत्या ओर सांकरा में निगरानी बदमाशों द्वारा की गई चाकूबाजी की घटना ने रंगों के पावन पर्व को बदरंग कर दिया.

धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी गांव गांव में बिक वैध अवैध शराब गांजा के कारण जिस उम्र में बच्चों को पढ़ाई करना चाहिए उस उम्र में वह नशाखोरी कर अपराध के दलदल में समा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |     मटक कुंड: प्रकृति प्रेमियों की पसंद,रोमांच और सुकून का संगम,बताया हीलिंग डेस्टिनेशन     |     गरीबों की मदद को आगे आये कांग्रेस नेता     |     रायसेन–राहतगढ़ मार्ग के घटिया निर्माण के विरोध में 8 जुलाई को गैरतगंज में कांग्रेस का विशाल धरना, प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल     |     79 साल बाद भी सड़क का इंतजार: टपरा गांव के ग्रामीण दलदल से गुजरने को मजबूर     |     2 दिन की बारिश में ही डूबी प्रधानमंत्री योजना की सड़क, 30 गांवों के यात्रियों की राह बनी ‘तालाब’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811