Let’s travel together.

अत्याचार, अनाचार, दुराचार एवं पापाचार, केअंत का हेतू है कृष्ण जन्म -महेश शास्त्री

0 227

 -श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

उदयपुरा रायसेन। श्री राम जानकी मंदिर रमखिरिया, मैं आयोजित संगीतमय, श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में कथा व्यास रसाआचार्य, महेश शास्त्री ने भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए ,श्री कृष्ण जन्मोत्सव कथा का वर्णन, सरस, सरल ढंग से व्याख्या करते हुए बताया कि यदुवंश में कृष्ण जन्म अत्याचारी, अनाचारी अपने दुष्ट मामा कंस के अंत करने के लिए हुआ, ईश्वर साकार रूप में जब जब भी जन्म लेते हैं वह अनाचार, अत्याचार और दुराचारीयों का समूल नष्ट करते हैं ,श्री कृष्ण लीला पुरुषोत्तम है, उनकी प्रत्येक लीला में बड़े-बड़े रहस्य छुपे हुए हैं, जिन्हें श्रवण कर भक्त अपनी भक्ति को बढ़ाते हैं।

आयोजक तुलसीराम शर्मा द्वारा बालकृष्ण पूजन कर मंगल आरती की रामचरितमानस विद्यापीठ की ओर से चतुर नारायण रघुवंशी ने व्यासपीठ का सम्मान कर आशीर्वाद ग्रहण किया, कथा में ,ग्राम प्रधान बाबूजी, अजमेर सिंह मुन्ना भैया, महाराज सिंह खजुरिया, शिवनारायण पूर्व सरपंच, अनार सिंह, राजकिशोर कौरव, वीरेंद्र पटेल, डीपी पाठक, नारायण सिंह राजपूत भरत सिंह, तुलसीराम मास्टर,दीपक शिक्षक, देवेंद्र रघुवंशी, सुरेंद्र भूरा, सुरेश रघु, विनोद, मथुरा सेन, बृजेश कुशवाहा, चंदन मेहरा, सहित अनेक श्रद्धालुओं ने आरती दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण किया!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811