Let’s travel together.

भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक परिवार लाभांवित : राजू बाथम

0 110

 

करैरा में जिलाध्यक्ष ने की पत्रकारों से चर्चा 

 

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

करैरा के श्रीराम राजा गार्डन में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। यह पत्रकारवार्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए कार्यों को लेकर की गई। इस पत्रकारवार्ता को भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि केंद्र व राज्य की सरकार द्धारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है जिससे प्रत्येक परिवार का कोई न कोई सदस्य लाभाविंत है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। 11.88 करोड़ परिवार नलजल परियोजना से लाभाविंत हुए हैं। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ से ज्यादा शहरी और ग्रामीण आवास निर्मित हुए, स्वच्छ भारत के तहत 11.72 करोड़ शौचालयों का निर्माण करवाया, पीएम स्वनिधि के माध्यम से 34.45 लाख रेहड़ी—पटरी वालों को आर्थिक लाभ दिया। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा व कोविड लॉकडाउन के दौरार 20 करोड़ महिलाओं के खातों में कैश ट्रांसफर किया गया। स्टैंड अप इंडिया के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों को 7 हजार 315 करोड़ रूपए से अधिक का लोन दिया गया। इसी के साथ 9.6 करोड़ उज्जवला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन दिए गए। 2013—14 की तुलना में 2022—23 में कृषि बजट में 5.7 गुना वुद्धि हुई है। इतना ही भाजपा के कार्यकाल में अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को हटाने का एतिहासिक निर्णय लिया गया। पत्रकारवार्ता में जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया, करैरा मीडिया प्रभारी केपी यादव, करैरा मंडल अध्यक्ष हेमंत, विधानसभा संयोजक बीके गुप्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811