Let’s travel together.

शीतल सिटी में न्यायाधीश के घर चोरी:5 लाख नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात ले गए चोर

0 139

–कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुटी,मौके पर पहुंचे एएसपी अमृत मीणा

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन शहर के सांची मार्ग पर स्थित बीती रात शीतल सिटी में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश राजीव राव गौतम के निवास पर 5 लाख नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। न्यायाधीय गौतम के घर में चोरी होने की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा कोतवाली टीआई मनोज सिंह वीके सेन मौके पर पहुंचे। इस बड़ी चोरी की वारदात के मामले में कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बताया गया कि न्यायाधीश अपने निवास पर प्रथम तल पर सो रहे थे और ग्राउंड फ्लोर खाली था। इसी दौरान चोर गेट के ऊपर से अंदर घुसे और कमरे के गेट का ताला तोड़ अंदर प्रवेश कर गए। यहां गोदरेज की अलमारी में रखे नगदी सहित सोना चांदी के जेवरात चुरा ले गए। इसके अलावा शीतल सिटी में रहने वाले अभिषेक दुबे एवं श्याम सुंदर चक्रवर्ती के घर के ताले भी टूटे मिले हैं।


पुलिस छावनी बना शीतल सिटी….
अपर सत्र न्यायाधीश गौतम के घर चोरी की घटना सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मीणा थाना प्रभारी सहित डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट टीम व बड़ी संख्या में पुलिस कॉलोनी में पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने एक-एक घर जाकर सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और यहां से चोरों ने प्रवेश किया होगा। उन जगहों पर भी जांच पड़ताल की कॉलोनी कि अधिकतर पीछे से बाउंड्री वॉल टूटी है। पुलिस ने अनुमान लगाया कि यही से चोरों ने प्रवेश किया होगा।मालूम हो कि यह वही शीतल सिटी कालोनी है जहां चोरों ने जमकर धमाल मचाते हुए दो दर्जन चोरियों की वारदातों को अंजाम देते हुए लोगों की रातों की नींद हराम कर दी थी।कोतवाली पुलिस ने नाक बचाने के लिए बमुश्किल एक दो चोरी की वारदातों में शामिल चोरों को पकड़ा था।


जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे चोर…..
रायसेन शहर के शीतल सिटी में पहले भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं के आरोपी चोरों को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया था। यह सभी चोर बाहर के थे जो चोरी को अंजाम देने के लिए कार से रायसेन आया करते थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा का कहना है कि इस घटना में भी चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस जी जान लगा देगी। वहीं लोगों से भी अपने घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811