Let’s travel together.

घटिया बिजली तारों से लगी खेतों में डीपी, किसानों की जान जोखिम में डाल रहे मंडल अधिकारी

0 184

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

वैसे तो खंभों से तार टूटने की घटनाएं आंधी तूफान बारिश में होती है परन्तु इन दिनों 11 केवी लाइन के तार खेतों में टूटकर गिरने एवं जमीन स्तर पर खेतों में लगी डीपी से केविल के मकड़जाल हमेशा किसानों की जान जोखिम में डाल रहे हैं अधिकारी बेफिक्र होकर इस गर्मी में एसी कूलर हवा में लीन बने हुए हैं।

जानकारी के अनुसार रोज नये विद्युत वितरण कंपनी के कारनामे सामने आ रहे हैं जबकि हवा तूफान आंधी बारिश में तो अक्सर बिजली तार टूटने की घटनाएं सामने आती रही है परन्तु इन दिनों बिना आंधी तूफान बारिश के ही 11 हजार केवी लाइन पर डले तार अपने आप ही टूटकर जमीन पर गिरने लगे हैं ऐसा ही मामला तब सामने आया जब सूकासेन तिजालपुर लाइन पर 11 हजार केवी लाइन के तार तिजालपुर गांव के समीप ही टूट कर जमीन पर गिर गये इस घटना से कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है तथा खेतों में काम करने वाले किसानों अथवा पशुओं की जान को खतरा हो सकता है जबकि इन दिनों किसानों ने अपने खेतों में धान की तैयारी शुरू कर दी है इतना ही नहीं खेतों में किसानों से मनमानी राशि वसूल कर खेती के लिए बिजली कनेक्शन देने खेतों में मंडल द्वारा डीपी लगा रखी है वह भी जमीनी स्तर पर केविल का जाल डालकर किसानों को कनेक्शन प्रकिया चलाई गई है जिससे खेतों पर काम करने वाले किसानों मजदूरों को हमेशा जान जोखिम में डालकर अपना काम करने पर मजबूर होना पड़ता है क ई बार करंट फैलने से किसानों मजदूरों की जान भी जा चुकी है बावजूद इसके मंडल अधिकारी इन अनहोनी से बेफिक्र होकर गर्मी में एसी कूलर की हवा छोड़ना नहीं चाहते हालांकि अनेक बार मंडल के कर्मचारियों को भी इन लाइनों से या तो अपनी जान गंवानी पड़ी अथवा अपाहिज होकर जीवन गुजारने पर मजबूर होना पड़ा है बावजूद इसके मंडल कर्ता धर्ता बेफिक्र बन कर बैठे हुए हैं इससे क्षेत्र भर की बिजली व्यवस्था भी घंटों चौपट हो जाती है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |     ग्वालियर की नन्ही नीलाक्षी को आपकी मदद की जरूरत, SMA Type-2 से जूझ रही जिंदगी     |     सांची मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजन      |     लगातार एक महीने की मशक्कत के बाद वनविभाग की पकड़ में आया तेंदुआ,सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811