सुरेन्द जैन धरसीवा रायपुर
हिन्द सेना ने युवा समाजसेवी सोहन लाल निषाद को युवा ब्रिगेड रायपुर का कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं स्पोर्ट्स सेल रायपुर के जिलाध्यक्ष की कमान सौपी है ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
देश के प्रति समर्पित भावना एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए सराहनीय योगदान को देखते हुए हिन्द सेना समाज सेवी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य केंद्रीय मंत्रालय भारत सरकार मंगेश वैद्य ने छत्तीसगढ़ युवा ब्रिगेड प्रदेशाध्यक्ष मुकेश देवांगन की अनुशंसा पर धरसीवा के युवा समाजसेवी सोहन लाल निषाद को युवा ब्रिगेड रायपुर का कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं स्पोर्ट्स सेल रायपुर के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है I
श्री वैद्य ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोहनलाल निषाद को देशहित में समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रसर रहने के निर्देश दिए। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोहनलाल निषाद ने नियुक्त किये जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य एवं युवा ब्रिगेड प्रदेशाध्यक्ष मुकेश देवांगन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्द सेना सामाजिक क्रांति की मशाल से सम्पूर्ण देश में व्याप्त धर्मांधता,क्षेत्रीयता,जातीयता एवं भ्रष्टाचार की जंजीरो को तोड़कर मानव एकता की मिसाल कायम कर जिले के अंतिम युवा के उत्थान के लिए कटिबद्ध रहेंगे एवं शीघ्र आगामी माह में जिले के समस्त विधानसभाओ का दौरा कर देश हित में एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले ऊर्जावान नेतृत्वकर्ताओं को अपनी कार्यकारिणी में विशेष प्राथमिकता देंगे।हिन्द सेना के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने बधाई दी है |