Let’s travel together.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार 

0 72

प्रो ऐक्टिव पुलिसिंग के फलस्वरूप चंद घंटे के भीतर पकड़ा गया आरोपी को

सुरेन्द्र जैन धरसीवां रायपुर

प्रार्थी अजीत नाडार ने चौकी रामनगर थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 30.जुलाई को शाम 06.30 बजे उसका पुत्र घर से दुकान गया था, गोपालनगर पहुँचा था उसी दौरान मोहल्ले का कनवर बाघ अपने साथियों के साथ वहाँ पहुँचा और प्रार्थी को अश्लील गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी उसके पास रखे नगदी रकम को लूट कर फरार हो गए। जिसपर आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 311/26 धारा 309(4), 296, 351(2), 115(2), 3(5) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

लूट की घटना को पुलिस उपायुक्त(नार्थ जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री आदित्य पांडेय, सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा तथा चौकी प्रभारी रामनगर को आरोपियों की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा चौकी प्रभारी रामनगर के नेतृत्व में चौकी रामनगर पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आहत उसके पुत्र से विस्तृत पूछताछ किया गया l

टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी कनवर बाघ की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य 03 साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

जिस पर आरोपी कंनवर बाग को गिरफ्तार कर *कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फ़ोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे है ।

गिरफ्तार आरोपी – कनवर बाग पिता स्व अजीत बाग उम्र 40 साल निवासी समता कॉलोनी थाना आजाद चौक रायपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811