Let’s travel together.

12 लाख रुपये की रिश्वत लेने वाले इंजीनियर को कोर्ट ने भेजा जेल

111

इंदौर। बकाया भुगतान जारी करने के एवज में 12 लाख रुपये रिश्वत लेने वाले कार्यपालन यंत्री राकेश कुमार सिंघल को इंदौर के विशेष न्यायालय ने सोमवार को जेल भेज दिया। आरोपित ने रिश्वत के 50 हजार रुपये नकद लिए थे, जबकि शेष रकम का उसने चेक लिया था। सोमवार को लोकायुक्त ने आरोपित के खिलाफ विशेष न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया। आरोपित ने जमानत के लिए आवेदन दिया था, जिसे न्यायालय ने खारिज करते हुए उसे जेल भेज दिया।

8 नवंबर 2021 को आरडी ग्रुप एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर के रविश मंत्री ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी। इसमें कहा था कि आवेदक की फर्म ने इंदौर एवं उज्जैन संभाग के सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नलकूप खनन किए थे। इस काम का बिल एक करोड़ 74 लाख रुपये हुआ था। इसमें से एक करोड़ पांच लाख रुपये का भुगतान हो चुका था। शेष राशि के भुगतान के लिए आरोपित राकेश कुमार सिंघल, कार्यपालन यंत्री, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं आवेदक से 12 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

आरोपित का जमानत आवेदन किया खारिज

8 नवंबर को लोकायुक्त पुलिस ने आरोपित को आवेदक से 50 हजार रुपये नकद और साढ़े 11 लाख रुपये का चेक रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। सोमवार को प्रकरण में जांच पूरी कर आरोपित के खिलाफ चालान प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने आरोपित के जमानत आवेदन को निरस्त करते हुए उसे जेल भेजा दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811