Let’s travel together.

कब है लट्ठमार होली, रंगभरी एकादशी

0 119

अपने पराए के भेद को मिटा देने वाला एकता मिलन और आपसी सद्भाव के साथ सभी प्रकार के सामाजिक बंधनों को तोड़कर एक दूसरे पर रंग अबीर गुलाल लगा कर के आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा भारतीय सनातन धर्म को गौरवान्वित करते हुए वसुधैव कुटुंबकम की भावना को जागृत करने वाला रंगोत्सव का महान पर्व चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा 18 एवं उदय कालिक चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा 19 मार्च 2022 को पूरे देश में एक साथ बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जायेगा। फाल्गुन शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि 10 मार्च 2022 दिन गुरुवार को सूर्योदय प्रातः 06:09 बजे के बाद होलाष्टक आरम्भ हो जायेगा।

लट्ठमार होली 2022 कब है?

होलाष्टक में केवल विपासा एवं रावती नदी के किनारे के समीपस्थ क्षेत्रों एवं व्यास-रावी तथा त्रिपुष्कर में ही विवाहादि शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। इसके अलावा अन्य क्षेत्रो में इसका कोई दोष नही लगता है। होलाष्टक के आरंभ के साथ ही संपूर्ण भारत वर्ष में होली के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में व्रजभूमि में लट्ठमार होली 13 मार्च दिन रविवार को अपनी विशिष्ट पारंपरिक शैली के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

कब है आमलकी एकादशी या रंगभरी एकादशी 2022

आमलकी एकादशी व्रत का मान सबके लिये 14 मार्च 2022 दिन सोमवार को है । इसी को ” रंगभरी एकादशी ” भी कहा जाता है। काशी क्षेत्र में रंगभरी एकादशी व्रत बहुत ही पवित्र पर्व के रूप में मनाया जाता है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि आमलकी एकादशी के ही दिन भगवान भोलेनाथ माता गौरा पार्वती का गवना करा कर के काशी में लाए थे। इसी श्रद्धा एवं विश्वास पूर्ण मान्यता के अनुसार रजत पालकी में विराजित माता गौरा पार्वती के विग्रह का पूजन कर काशी वासी सहित सम्पूर्ण उत्तर भारत निवासी अबीर गुलाल उड़ाते हुए अति प्रसन्न होकर के रंगभरी एकादशी का पावन पर्व परंपरा के अनुसार मनाते हैं।


शुक्रवार को दिन में 12:53 के बाद आरंभ हो जाएगा।

प्रतिपदा तिथि में ही रंगोत्सव अर्थात रंग भरी होली का परम पुनीत पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ संपूर्ण भारत वर्ष में 18 मार्च दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। परंतु उदय कालिक प्रतिपदा तिथि में 19 मार्च 2022 को रंगोत्सव का पावन पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आज के ही दिन होलिका के भस्म को माथे पर लगाते हुए आगामी संवत्सर की कुशलता की मंगल कामना की जाती है। चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा से लेकर के चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि तक होली का हुड़दंग संपूर्ण भारत वर्ष में चलता रहेगा और 22 मार्च दिन मंगलवार को समाप्त होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |     तिल्दा नेवरा में सात साल की मासूम से दुष्कर्म     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811