Let’s travel together.

नामांकन प्रमाण पत्र अपलोड करने के बाद अखिल भारतीय बार परीक्षा-17 के परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित

91

इंदौर। नामांकन प्रमाण पत्र अपलोड़ करने के बाद आखिर अखिल भारतीय बार परीक्षा-17 के परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए। इन परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम के आगे लंबित लिखा हुआ आ रहा था। इसके चलते ये परीक्षार्थी परेशान थे।

इंदौर अभिभाषक संघ अध्यक्ष गोपाल कचोलिया ने बताया कि बार कौंसिल आफ इंडिया द्वारा आयोजित अखिल भारतीय बार परीक्षा 17 के परिणाण घोषत होने के बाद भी कई परीक्षार्थियों के नाम के आगे परिणाम लंबित लिखा हुआ आ रहा था। इन परीक्षार्थियों ने परीक्षा में नामांकन प्रमाण पत्र या तो अपलोड नहीं किए थे या गलत अपलोड कर दिए थे।

ऐसे में बार कौंसिल ने परीक्षार्थियों को नामांकन प्रमाण पत्र दोबारा अपलोड़ करने की सुविधा दी थी। जिन्होंने नामांकन प्रमाण पत्र 15 मई 2023 तक अपलोड कर दिया था, उनके परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हो गए। जिन परीक्षार्थियों ने अब तक रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपने नामांकन प्रमाणपत्र अपलोड नहीं किए हैं, वे इसे 25 मई तक अनिवार्य रूप से अपलोड कर दें।

25 मई तक नामांकन प्रमाण पत्र अपलोड करने वालों के परीक्षा परिणाम 30 मई 2023 तक घोषित कर दिए जाएंगे। इस वर्ष इस परीक्षा में लगभग एक लाख सत्तर हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हजारों परीक्षार्थियों ने पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान नामांकन प्रमाण पत्र अपलोड नहीं किया था। परीक्षार्थी अधिक जानकारी के लिए बार कौंसिल की हेल्पलाइन पर बात भी कर सकते हैं।

कोरोना काल में अटक गई थी परीक्षा

बार कौंसिल इस परीक्षा को वर्ष में दो बार आयोजित करता है लेकिन कोरोना की वजह से लंबे समय तक यह परीक्षा नहीं हो सकी थी। स्थानीय अभिभाषक संघ अस्थाई सनद तो जारी करता है लेकिन स्थाई सनद इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद ही जारी होती है। कुछ वर्ष पहले तक इस परीक्षा के लिए प्रदेश में इक्का-दुक्का सेंटर थे लेकिन बाद में इंदौर को भी परीक्षा सेंटर बना दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले नगर पालिका के खिलाफ उतरे कई पार्षद, किया धरना प्रदर्शन       |     सड़क चौड़ीकरण में तकनीकी खामियों से पहली बारिश में खुली पोल, कई मार्ग हुए जलमग्न     |     गढ़ी ग्राम पंचायत में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811